- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Stone Pelting On Durga Immersion Procession In Gonda Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश के गोंडा में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी, पुलिस की मुस्तैदी से टली बड़ी घटना
- Written By: विकास कुमार उपाध्याय
गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार रात उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर फेंके।

Gonda Durga Puja Visarjan | X
गोंडा : गोंडा जिले के कोतवाली नगर क्षेत्र में शनिवार रात उस समय तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई जब देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस पर कुछ अराजक तत्वों ने पत्थर फेंके। घटना स्टेशन रोड स्थित नूरामल मंदिर के पास हुई, जहां जुलूस गुजर रहा था। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल और उच्च अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई से स्थिति को काबू में कर लिया गया और जुलूस को बिना किसी बाधा के विसर्जन स्थल तक पहुंचाया गया।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि जुलूस के दौरान दो पत्थर फेंके गए, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने कहा कि स्टेशन रोड पर नूरामल मंदिर के निकट जुलूस पर पत्थर फेंके गए थे, लेकिन जुलूस के साथ मौजूद पुलिस बल ने स्थिति को तुरंत संभाल लिया। एसपी ने यह भी जानकारी दी कि मूर्तियों का विसर्जन शांतिपूर्वक हो रहा है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए घटना की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल, इलाके में पर्याप्त पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।
सम्बंधित ख़बरें
Adhik Masik Durgashtami 2026: दुर्गा अष्टमी के दिन इस विधि से करें मां दुर्गा की पूजा, मिलेगा शुभ फल
होमवर्क न करने पर 10 साल के मासूम को मारे 105 डंडे, स्कूल टीचर ने दी ‘तालिबानी’ सजा
अमृता फडणवीस पर अभद्र टिप्पणी का मामला: गायिका अंजली भारती के खिलाफ FIR की मांग, महिला मोर्चा ने सौंपा ज्ञापन
ओडिशा के कटक में मूर्ति विसर्जन के दौरान बवाल, आगजनी और पथराव से फैला तनाव, DCP समेत कई घायल
ये भी पढ़ें – Kolkata Doctor Case: दुर्गा पूजा पंडाल के पास लगा रहे थे नारे, कर ली गई गिरफ्तारी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जुलूस में शामिल भक्त देवी दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए जा रहे थे, तभी अचानक पत्थरबाजी शुरू हो गई। पत्थर फेंके जाने के बाद कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया था, लेकिन पुलिस और प्रशासन के त्वरित हस्तक्षेप से स्थिति बिगड़ने से बच गई।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने और आगे जानकारी देते हुए कहा कि घटना की जांच चल रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इलाके में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी तरह से चौकस है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें – नहीं रहे DU के पूर्व प्रोफेसर GN साईबाबा, हैदराबाद के अस्पताल में ली अंतिम सांस
Stone pelting on durga immersion procession in gonda uttar pradesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPI यूजर्स हो जाएं सावधान, ये सेटिंग ऑन नहीं की तो खाते से उड़ सकते हैं पैसे, NPCI भी दे चुका है चेतावनी
May 31, 2026 | 03:13 AMSambhajinagar Court ने दी बालक की इच्छा को प्राथमिकता, 11 वर्षीय बालक की अभिरक्षा नाना के पास ही रहेगी
May 31, 2026 | 12:07 AMAaj Ka Rashifal 31 May 2026: मेष राशि वालों को राजनैतिक लाभ, मकर जातकों की शिक्षा में प्रगति, जानें भाग्यफल
May 31, 2026 | 12:05 AMFIFA वर्ल्ड कप में 4 टीमों का होगा ऐतिहासिक डेब्यू, मेसी-रोनाल्डो के साथ खेलकर खुलेगा किस्मत का ताला
May 30, 2026 | 11:38 PMभक्तों के लिए राहत भरी खबर, प्रेमानंद जी महाराज एकांत में कर रहे हैं आराम, Esha Gupta ने शेयर किया हेल्थ अपडेट
May 30, 2026 | 11:21 PMसिचुएशन रूम में 2 घंटे चली ट्रंप की बैठक; व्हाइट हाउस ने ईरान के लिए खींची ‘रेड लाइन’, अब क्या होगा?
May 30, 2026 | 11:10 PMदूसरे टी-20 में इंग्लैंड महिला टीम का पलटवार, भारत को शिकस्त देकर सीरीज में की 1-1 से बराबरी
May 30, 2026 | 10:55 PMवीडियो गैलरी

मैच में ऐसा क्या हुआ कि फिक्सिंग-फिक्सिंग चिल्लाने लगे फैंस? सूर्यवंशी की टीम की हार के पीछे की सच्चाई- VIDEO
May 30, 2026 | 10:38 PM
क्या बंद होने वाले हैं कागज के ये नोट? जानिए 1 जून से बदलने वाले 5 बड़े नियम! Video
May 30, 2026 | 05:04 PM
हड़प्पाकालीन पशुपति सील पर अमेरिकी इतिहासकार के दावे पर भड़के भारतीय संत, दिया करारा जवाब, देखें VIDEO
May 30, 2026 | 01:45 PM
सूफियों की वजह से आतंकवाद… मौलाना शहाबुद्दीन का बड़ा बयान, बांग्लादेशी प्रवासियों पर सरकार से की बड़ी अपील
May 30, 2026 | 01:31 PM
15 साल में बंगाल का सत्यानाश…मंत्री दिलीप घोष का फूटा गुस्सा, बोले- नेता-मंत्री-अधिकारी सभी धोखेबाज- VIDEO
May 30, 2026 | 01:19 PM
अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM














