सारस पक्षी से मिलने कानपुर चिड़ियाघर पहुंचे SP अध्यक्ष अखिलेश यादव, साथ नजर आए आरिफ

Akhilesh Yadav
Published on: 
Updated on: 

कानपुर : आरिफ के दोस्त सारस पक्षी (Stork Bird) से मिलने कानपुर के चिड़ियाघर (Kanpur Zoo) पहुंचे समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)। चिड़ियाघर के ऑफिस में उन्होंने कैमरे की नजरों से सारस पक्षी को देखा। अखिलेश ने मीडिया के लोगों से बात करते हुए कहा कि योगी सरकार ने सारस की आजादी छीन ली है। किसी को भी आजादी छीनने का अधिकार नहीं है। आरिफ (Arif) भी उस कमरे में थे जहां अखिलेश कैमरे की नजर से सारस पक्षी को देख रहे थे। 

गौरतलब हो कि अखिलेश ने 25 मार्च को अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया था। उस ट्वीट में अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा था। उन्होंने लिखा था कि सारस को तो कानपुर चिड़ियाघर भेज दिया… क्या गोलू को भी गोरखपुर चिड़ियाघर भेजेंगे?।

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1639619106205990912

पक्षी को लेकर राजनीति गरमा गई थी 

आपको बता दें कि आरिफ के दोस्त सारस पक्षी को कानपुर के चिड़ियाघर में रखा गया। बीते दिनों वन विभाग के कर्मचारियों ने अमेठी के आरिफ से सारस पक्षी को ले लिया था। उस समय उत्तर प्रदेश में पक्षी को लेकर राजनीति गरमा गई थी। बीजेपी और सपा एक-दूसरे पर तंज कसते नजर आए थे। अखिलेश यादव ने अमेठी के आरिफ से मुलाकात की थी और अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सारस और आरिफ की फोटो शेयर की थी।

सोशल मीडिया में वायरल हुए था वीडियो 

आपको बता दें कि एक साल पहले आरिफ को सारस पक्षी घायल अवस्था में उसे खेत में मिला था। फिर उसने पक्षी को अपने घर में लगाया और उसका उपचार किया और समय-समय पर पक्षी की देखभाल की, फिर क्या दोनों में अच्छी दोस्ती हो गई। लोगों ने इस दोस्ती का रिश्ता फिल्म ‘शोले’ के ‘जय-वीरू’ की जोड़ी तुलना की हैं। सारस के ठीक होने के बाद से ही पक्षी साये की तरह आरिफ के साथ रहता था। आरिफ जहां जाता था पक्षी साथ में जाता था। इनके दोस्ती का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com