-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Smriti Irani Left Amethi House Never Came Back After Losing Election
अमेठी पूछ रही कब आओगी दीदी? हार के बाद स्मृति ईरानी ने झांका भी नहींं; लोग बोले- राहुल गांधी से सीख लेती
- Written By: Saurabh Pal
देश की चुनावी राजनीति का यूपी महत्वपूर्ण प्रदेश है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। इसलिए चुनाव हो या न हो हमेशा राजनीतिक के केंद्र में उत्तर प्रदेश बना रहता है।

किशोरी लाल शर्मा, राहुल गांधी, स्मृति ईरानी (फोटो- नवभारत डिजाइन)
अमेठीः देश की चुनावी राजनीति का यूपी महत्वपूर्ण प्रदेश है। दिल्ली का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर निकलता है। इसलिए चुनाव हो या न हो हमेशा राजनीतिक के केंद्र में उत्तर प्रदेश बना रहता है। लोकसभा चुनाव में जिन सीटों को सबसे हॉट माना गया उसमें से एक अमेठी भी है। इस सीट पर स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी को 2019 के चुनाव में हराकर अपनी जबरदस्त सियासी उपस्थिति दिल्ली में दर्ज करवाई थी। वहीं 2024 के चुनाव में पासा पलट गया, कांग्रेस पार्टी के किशोरी लाल ने स्मृति ईरानी उगते सियासी सूरज को ग्रहण लगा दिया।
अमेठी में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद स्मृति ईरानी ने बड़े-बड़े वादे किए। अमेठी की जनता से दिल का रिश्ता बताते हुए उन्होंने एक घर भी खऱीदा था, लेकिन अब ऐसी चर्चाएं चौंक-चौराहों पर चल रही कि स्मृति ईरानी अपना घर बेंचने वाली हैं। 2024 की हार काफी कुछ बदल दिया है।
लोगों ने सांसद नहीं, दीदी को चुना है: स्मृति ईरानी
सम्बंधित ख़बरें
राम मंदिर चंदा विवाद से लेकर वक्फ बोर्ड तक, सपा सांसद वीरेंद्र सिंह ने सरकार पर साधा निशाना
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में नया मोड़! BJP विधायक और RSS नेता पर गंभीर आरोप; कैसे खुला ये बड़ा राज?
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के मुताबिक स्मृति ईरानी अमेठी अंतिम बार 4 जून 2024 को चुनाव परिणाम के दिन दिखी थीं, इसके बाद उन्होंने अमेठी की तरफ झांका भी नहीं। जिले के गांव मवई में पूर्व सांसद का बड़ा सा घर सूना पड़ा है। स्मृति 2014 में पहली अमेठी में लोकसभा का चुनाव लड़ने आईं थी, लेकिन राहुल गांधी उन्हें हरा दिया था। हार के बाद भी स्मृति ने अमेठी को नहीं छोड़ा। 2019 के लोकसभा चुनाव में इसका असर दिखा और स्मृति ईरानी गांधी परिवार के गढ़ रहे अमेठी में राहुल गांधी को हराकर पहली बार सांसद चुनी गईं। बोलीं- ‘अमेठी को मैं अपना घर मानती हूं। लोगों ने सांसद नहीं, दीदी को चुना है।’
‘हार के बाद अमेठी की तरफ झांका भी नहीं’
अमेठी वाला घर अब वीरान पड़ा है। BJP वर्कर्स दीदी का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि चुनाव हारने के बाद से वे कभी अमेठी नहीं आईं। लोग कह रहे हैं कि राहुल गांधी लोगों से नहीं मिलते थे, इसलिए हार गए। स्मृति ईरानी ने राहुल की हार से भी कुछ नहीं सीखा। दैनिक भाष्कर से बातचीत में स्मृति ईरानी के घर की देखभाल करने वाले ध्रुवराज ने बताया कि चुनाव के वक्त दीदी एक महीनें यहां रहीं, चुनाव परिणाम वाले दिन के बाद वह यहां नहीं आई हैं। उन्होंने घऱ में एक मंदिर है, उसमें पूजा पाठ के लिए पंडित जी आते हैं और साफ सफाई वाला घर की सफाई करने आता है। इसके अलावा कोई नहीं आता है।
‘अमेठी पूछ रही कब आओगी दीदी’
शीतला प्रसाद मेदन मवई गांव में रहते हैं। स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। उनकी बहू ग्राम प्रधान हैं। शीतला प्रसाद कहते हैं, ‘दीदी चुनाव भले हार गईं, लेकिन हमारे बूथ से तो जीती थीं। वे यहां आतीं, तो हमारी भी हिम्मत बनी रहती। उन्होंने न कभी फोन किया, न खुद आईं। लोग हमसे पूछते हैं। समझ नहीं आता उन्हें क्या जवाब दें। हम तो लोगों को लेकर दिल्ली नहीं जा सकते। मिलने तो उन्हें ही आना पड़ेगा।’
‘राहुल पुराने रिश्ते बचा नहीं पाए, स्मृति ईरानी तो बना ही नहीं पाईं’
अमेठी और सुल्तानपुर के राजनीतिक परिवार संबध रखने वाले उमाकांत का मानना है कि ‘राहुल गांधी को अमेठी की जनता ने इसलिए हराया क्योंकि वे पारिवारिक संबंध निभा नहीं पाए। स्मृति ईरानी को तो रिश्ते खुद बनाना था, लेकिन वे अमेठी से जुड़ नहीं पाईं। वे कार्यकर्ता और जनता दोनों से मेलजोल बना नहीं पाईं।’
देश की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
अमेठी छोड़ रहीं स्मृति ईरानी?
स्मृति ईरानी न केवल आम जनता से कटी हुई हैं, बल्कि भाजपा नेताओं से भी संपर्क कट गया है। चर्चा ऐसी है कि अब वह अमेठी के बजाय कोई दूसरी सुरक्षित सीट अपने लिए ढूढ़ रही हैं। भाजपा कार्यकर्ता नौगिरवा के रहने वाले महेंद्र सिंह कहते हैं, ‘लगता नहीं कि वे दोबारा यहां से चुनाव लड़ने का मन बना रही हैं या यहां की राजनीति में भविष्य देख रही हैं।’
Smriti irani left amethi house never came back after losing election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Hariyali Teej 2026: 15 अगस्त को मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानें सही तिथि, पूजा-विधि, व्रत के नियम और महत्व
Jul 08, 2026 | 09:09 PMअगर राजनीति में नहीं तो… कहां होते सिंधिया, नवभारत कॉन्क्लेव में खुद बताया, इस शख्स ने किया प्रभावित
Jul 08, 2026 | 09:03 PM‘लाड़ली बहना बंद कराना है क्या’, जब भारत माता की जय नहीं बोलीं महिलाएं; तो BJP वीधायक ने दी दमकी- देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:02 PM‘शिक्षकों से BLO का काम क्यों, पढ़ाएगा कौन?’ सरपंच ने जिलाधिकारी कार्यालय में खड़े किए तीखे सवाल
Jul 08, 2026 | 09:02 PMहेमा मालिनी ने सनी देओल और बॉबी देओल संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- हम हैप्पी फैमिली हैं, दिखावा नहीं करते
Jul 08, 2026 | 08:58 PMNagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PMछत्रपति संभाजीनगर मनपा की बड़ी तैयारी, 25 जुलाई को होगा हॉकर्स समिति का चुनाव, दूर हुईं कानूनी बाधाएं
Jul 08, 2026 | 08:45 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM
Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM












