-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Post Of Deputy Cm Will Be Snatched From Keshav Prasad Maurya And Brajesh Pathak
बदले जाएंगे यूपी के दोनों डिप्टी सीएम, सूत्रों की ख़बर पर केशव प्रसाद मौर्य के बयान ने लगाई मुहर!
- Written By: अभिषेक सिंह
भारतीय जनता पार्टी के बीच से निकली अंदरूनी कलह की ख़बरों और दिल्ली में हुई ताबड़तोड़ बैठकों और मेल मुलाकातों के बाद चर्चा है कि सूबे के दोनों ही डिप्टी सीएम बदले जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से आई इस ख़बर पर केशव प्रसाद मौर्य का ताजा बयान मुहर लगाता हुआ दिख रहा है।

बदले जा सकते हैं यूपी के दोनों डिप्टी सीएम (कॉन्सेप्ट फोटो)
लखनऊ: मुल्क के सबसे बड़े राजनीतिक सूबे की सियासत में पर्दे के पीछे बड़ा खेल चल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के बीच से निकली अंदरूनी कलह की ख़बरों और दिल्ली में हुई ताबड़तोड़ बैठकों और मेल मुलाकातों के बाद चर्चा है कि सूबे के दोनों ही डिप्टी सीएम बदले जा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से आई इस ख़बर पर केशव प्रसाद मौर्य का ताजा बयान मुहर लगाता हुआ दिख रहा है।
सूत्रों के हवाले से आई एक ख़बर ने केशव प्रसाद मौर्य की धड़कनें बढ़ाने के साथ सूबे के सियासी गलियारों में भी हलचल मचा दी है। सूत्रों और चर्चाओं की मानें तो सीएम की कुर्सी का ख्वाब पाले बैठे केशव प्रसाद के नीचे से डिप्टी सीएम की कुर्सी भी खिसकने वाली है। कहा जा रहा है कि केशव को डिप्टी सीएम पद से स्वतंत्र कर स्वतंत्र देव सिंह को यह जिम्मेदारी दी जा सकती है।
बदले जा सकते हैं दोनों डिप्टी सीएम
सूत्रों के मुताबिक बीजेपी राज्य में दोनों उपमुख्यमंत्रियों को बदलने जा रही है। केशव प्रसाद मौर्य की जगह पिछड़ों का सशक्त चेहरा माने जाने वाले जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को डिप्टी सीएम बनाया जाएगा। इसके साथ ही डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के स्थान पर ब्राह्मण चेहरे लक्ष्मीकांत बाजपेई को दूसरा उपमुख्यमंत्री बना सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
प्रयागराज में डिप्टी सीएम केशव मौर्य का अखिलेश पर पलटवार, बोले- राम मंदिर जांच पर रिपोर्ट का इंतजार करें
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
केशव से ख़फा हो गया आलाकमान!
14 जुलाई को उत्तर प्रदेश बीजेपी की कार्यसमिति की बैठक में केशव प्रसाद मौर्य के बयान और कथित नाराजगी के चलते आलाकमान उनसे ख़फा हो गया है। जिसके चलते यह निर्णय लिया जा सकता है। ऐसे में एक सवाल यह भी उठता है कि केशव की नाराजगी का सिला ब्रजेश पाठक को क्यों दिया जा रहा है? इस सवाल के जवाब में तर्क यह है कि बीजेपी अगर अकेले केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम की कुर्सी से हटाती है तो जनता के बीच कलह वाली बात की पुष्टि हो जाएगी। लेकिन अगर वह बृजेश पाठक को भी हटाती है तो इसे साधारण बदलाव के तौर पर देखा जाएगा।
केशव ने दोहराई सरकार और संगठन वाली बात
केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को एक बार फिर से संगठन और सरकार वाली बात दोहराई है। उन्होंने ओबीसी मोर्चा कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को कहा कि कोई भी चुनाव सरकार नहीं पार्टी लड़ती और जीतती है। इसके आगे उन्होंने यह भी कहा कि तमाम नेताओं को यह अहसास नहीं था कि उन्हें सीएम बना दिया जाएगा। केशव के इस स्टेटमेंट को सीएम योगी की तरफ किया गया कटाक्ष बताया जा रहा है। क्योंकि 2017 में योगी का नाम चर्चा तक में नहीं था लेकिन योगी समर्थकों और तमाम कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के बाद बीजेपी ने योगी आदित्यनाथ को सीएम बनाया था।
केशव को हो गया है आभास!
इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव में हुए नुकसान को लेकर भी सरकार को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने 2014 का जिक्र करते हुए कहा कि जब हम सरकार में नहीं थे तब लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में जीते, लेकिन सरकार रहने के बावजूद अति आत्मविश्वास में चुनाव हार गए। केशव प्रसाद मौर्य के इन बयानों को लेकर कहा जा रहा है कि उन्हें इस बात का एहसास हो चुका है कि उनकी कुर्सी जाने वाली है। इसीलिए वह और खुलकर बोल रहे हैं।
Post of deputy cm will be snatched from keshav prasad maurya and brajesh pathak
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope 03 July 2026: करियर, धन, सम्मान और परिवार में क्या होंगे बदलाव? पढ़ें जन्मदिन का राशिफल
Jul 03, 2026 | 06:10 AMमुंबई पुलिस के सब-इंस्पेक्टर से बॉलीवुड के ‘जानी’ बनने तक, जानें राजकुमार की जिंदगी का दिलचस्प सफर
Jul 03, 2026 | 06:05 AMMaharashtra Weather: आज रेड अलर्ट पर मुंबई और कोंकण, पुणे समेत इन जिलों में अतिवृष्टि की चेतावनी
Jul 03, 2026 | 05:55 AMWhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














