- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Opposition Parties Want To Create An Atmosphere Of Anarchy Swatantra Dev Singh
अराजकता का माहौल बनाना चाहते हैं विपक्षी दल : स्वतंत्र देव सिंह
- Written By: अमित बोरकर

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विरोधी दल हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अनिश्चितता का माहौल बनाना चाहते हैं। भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को जौनपुर जिले के मल्हनी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में किसान चौपाल में उपस्थित किसानों को संबोधित किया।
बयान के अनुसार सिंह ने आरोप लगाया, “उत्तर प्रदेश को जाति-धर्म की राजनीति में बांट कर अपनी-अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने वाले दलों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में अपराध मुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त और सुशासन की सरकार रास नहीं आ रही है, इसीलिए वे हिंसा और अराजकता को बढ़ावा देकर राज्य में अस्थिरता पैदा कर अराजकता का वातावरण बनाना चाहते हैं।” उन्होंने कहा कि जिन लोगों के एजेंडे में कभी भी गांव-गरीब, किसान और नौजवान नहीं थे, वही लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकारों द्वारा किसानों के लिए किये जा रहे कल्याणकारी कार्यों से बेचैन हो उठे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
Asian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
बिहार में ये कैसी शरारबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ”कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी जैसे दलों ने अपनी सत्ता में किसान हितों की अनदेखी करते हुए केवल बिचौलियों और दलालों की चिंता की । अब यही दल मोदी-योगी के नेतृत्व में चल रही सरकारों द्वारा किसान के हित में लिए जा रहे फ़ैसलों का विरोध कर रहे हैं । ऐसे दलों के नेताओं को अन्नदाता किसानों के दर्द से कोई लेना देना नहीं है।” उन्होंने कहा कि कुछ दल यह कह रहे हैं कि अगर वे सत्ता में आये तो जम्मू-कश्मीर में धारा 370 और 35ए की बहाली करेंगे लेकिन ऐसी सोच रखने वालों के मंसूबों को कभी जनता पूरा नहीं होने देगी।
भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 27 अक्टूबर को कानपुर की घाटमपुर और उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करेंगे। (एजेंसी)
Opposition parties want to create an atmosphere of anarchy swatantra dev singh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMAsian Boxing Championships: अंडर-17 में भारत की बेटियों का दमखम, फाइनल में 8 मुक्केबाज, 4 ने जीते ब्रॉन्ज
May 11, 2026 | 10:28 PMबिहार में ये कैसी शरारबबंदी? सचिवालय में ही मिली शराब की बोतलें, तेजस्वी यादव ने ‘सम्राट’ सरकार को घेरा
May 11, 2026 | 10:23 PMपांच देशों के दौरे पर जाएंगे PM मोदी, यूएई से लेकर नॉर्वे तक; इन अहम मुद्दों को लेकर होगी चर्चा
May 11, 2026 | 10:13 PMAyurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे
May 11, 2026 | 10:05 PMकोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
May 11, 2026 | 10:04 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM










