- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Most Appointed Degree College Teachers In Yogi Government
योगी सरकार में सर्वाधिक नियुक्त हुए डिग्री कॉलेज शिक्षक
- Written By: अमन दुबे

File Photo
लखनऊ : उच्च शिक्षा (Higher Education) में व्यापक सुधार की मुहिम में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) ने अशासकीय (Government) और राजकीय महाविद्यालय (Government College) में बीते पांच साल में प्रवक्ताओं (Lecturers) की रिकॉर्ड नियुक्ति की है। इस दौरान साढ़े तीन हजार से अधिक शिक्षकों (Teachers) का सलेक्शन हुआ है। जबकि दो हजार से अधिक प्रवक्ताओं के रिक्त के लिए लिखित परीक्षा हो चुकी है। अगस्त तक इन शिक्षकों को नियुक्त (Appointed) कर दिया जाएगा। वहीं एडेड कॉलेजो (Aided Colleges) में प्राचार्यो की नियुक्ति तो 14 साल बाद हुई है। पांच सालों में 290 प्राचार्य (Principal) चयनित हुए।
प्रवक्ताओं के रिक्त 2002 पदों पर अगस्त तक होगी नियुक्ति
जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही योगी सरकार ने बीते पांच सालों में पारदर्शी चयन प्रक्रिया के तहत सर्वाधिक डिग्री शिक्षकों की नियुक्ति की है। 2017 से 2022 तक राजकीय महाविद्यालयों में 766 प्रवक्ता चयनित हुए हैं। जबकि 2002 रिक्त पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न की जा चुकी है। अगस्त तक इनका सलेक्शन हो जाएगा। वहीं सपा सरकार में (2012-2017) 557 और मायावती सरकार मे 487 प्रवक्ता चयनित हुए थे। जबकि 2003 से 2007 तक 147 चयनित हुए थे।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 फ्लाइट्स की इमरजेंसी लैंडिंग; बैक टू बैक घटनाओं से मचा हड़कंप
लखनऊ के चारबाग रेल्वे स्टेशन में बड़ा हादसा! प्लेटफॉर्म पर गिरा भारी-भरकम टीन शेड, कई यात्री घायल
सपा ने BJP शासन में हुई हत्याओं का दिया लेखा-जोखा, लगाए पोस्टर, मंत्री ओपी राजभर बोले- लिखो हत्यारा यादव था
यूपी में पहली बार प्रधान बनेंगे प्रशासक, CM योगी ने प्रस्ताव पर लगाई मुहर, विधानसभा चुनाव में होगा फायदा!
2003 के बाद पहली बार एडेड डिग्री कालेज में 290 प्राचार्यो का चयन
अशासकीय (एडेड) महाविद्यालयों में योगी सरकार ने रिकॉर्ड शिक्षकों की नियुक्ति की है, जो सपा, बसपा सरकार के कार्यकाल में हुई नियुक्ति की तीन गुने से अधिक है। बीते पांच साल में 2802 प्रवक्ताओं का सलेक्शन हुआ जबकि अखिलेश यादव (2012 से 2017) में यह संख्या शून्य रही अर्थात एक भी शिक्षकों की नियुक्ति नही हुई। जबकि बसपा सरकार (2007 से 2012) में 185 और 2003 से 2007 तक 797 प्रवक्ताओं का सलेक्शन हुआ था। प्राचार्यो के चयन में योगी सरकार ने कीर्तिमान रचकर 290 नियुक्ति की। जबकि 2003 से 2017 तक एक भी प्राचार्य का चयन नही हुआ था।
Most appointed degree college teachers in yogi government
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
7 साल बाद भी अधूरा मृणालताई गोरे फ्लाईओवर, उपमहापौर ने दिए काम तेज करने के निर्देश
May 30, 2026 | 12:41 PMजल क्रांति की ओर मध्यप्रदेश, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ के तहत रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक संरचनाओं का कार्य पूरा
May 30, 2026 | 12:34 PMममता बनर्जी ने कुरान के सिद्धांतों का किया अपमान, भड़कीं भाजपा नेता ने दर्ज कराई शिकायत, रेड रोड का किया जिक्र
May 30, 2026 | 12:34 PMNDA 150th POP: पुणे में गरजे 355 जांबाज, सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी
May 30, 2026 | 12:28 PMनासिक में मानसून से पहले मनपा का डेंगू रोधी अभियान; 951 घरों में मिला मच्छरों का लार्वा, आयुक्त ने की ये अपील
May 30, 2026 | 12:26 PMMP Wheat MSP: MP में गेहूं खरीदी का महा-रिकॉर्ड 104 लाख मीट्रिक टन उपार्जन, किसानों को 24,000 करोड़ का भुगतान
May 30, 2026 | 12:19 PMम्यांमार-भारत दोस्ती में नया अध्याय! राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग आज से 5 दिवसीय राजकीय दौरे पर
May 30, 2026 | 12:10 PMवीडियो गैलरी

अब डॉलर पर होगी डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीर, जानें किस नोट पर होंगे हस्ताक्षर और क्या कहता है कानून- VIDEO
May 30, 2026 | 11:34 AM
डीके शिवकुमार कब लेंगे सीएम पद की शपथ? ज्योतिषी ने चुन ली वो ‘खास तारीख’, दिसंबर तक नहीं है इससे शुभ दिन
May 29, 2026 | 11:10 PM
मास्टर जी आवारा पशुओं के लिए जुटाएंगे भूसा! बरेली शिक्षा विभाग के आदेश पर विवाद, देखें VIDEO
May 29, 2026 | 08:34 PM
’14 साल बाद सब्जी-भाजी…’, हमीरपुर में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का सरकार पर तीखा हमला, जानें क्या कहा
May 29, 2026 | 02:50 PM
Vaibhav Sooryavanshi: मुंबई में आलीशान घर, महंगी कारें…इतनी है वैभव सूर्यवंशी की नेटवर्थ, देखें VIDEO
May 28, 2026 | 10:56 PM
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद से सिद्धारमैया ने दिया इस्तीफा, लेकिन वायरल हो गई ये खास तस्वीर; देखें वीडियो
May 28, 2026 | 10:55 PM














