रागिनी सोनकर के विवादित बयान से मचा हंगामा, सरकार और विपक्ष आए आमने-सामने

अखिलेश यादव की पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर ने आज Uttar Pradesh की विधानसभा में भगवान राम को लेकर विवादित बयान दिया है। जिसके बाद सदन में पक्ष और विपक्ष आमने सामने आ गए है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा में मानसून सत्र शुरु हो चुका है। इस दौरान कई बार पक्ष और विपक्ष के बीच में जमकर बहस देखने के लिए मिलती है। आज विधानसभा की कार्रवाई के दौरान सपा की विधायक रागिनी सोनकर ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने सरकार पर विपक्ष के सुझाव ना सुनने का गंभीर आरोप लगाया है। लेकिन उन्होंने एक ऐसा विवादित दिया है, जिसके चलते भूचाल आ गया है। उन्होंने बयान में कहा है कि हरे रंग से हिन्दू, भगवे से इस्लाम लिखने का विवादित बचान दे दिया है। साथ ही उन्होंने एक और विवादित बचान दिया है कि हमें भी अपने देश के बच्चों को ये सिखाना चाहिए कि श्रीराम भी सामने आ जाए, तो हमें देशप्रेम के लिए उनके खिलाफ भी खड़े हो जाना चाहिए। रागिनी सोनकर के इस बयान ने विधानसभा में जमकर हंगामा करवाया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com