लखनऊ में ट्रेन के फर्स्ट AC से ₹5 लाख के गहने चोरी, महिला बोली- 4 बार चेन पुलिंग, फिर भी नहीं पहुंची पुलिस

Lucknow Train Jewellery Theft: लखनऊ में सोमवार को ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रही एक महिला के करीब 5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है।
Lucknow train theft
ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में महिला के गहने चोरी (सोर्स- सोशल मीडि‍या)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • ट्रेन से आनंद विहार से छपरा जा रही थी महिला

  • फर्स्ट AC कोच से ₹5 लाख के गहने और ₹25 हजार कैश चोरी

  • महिला ने रोते हुए वीडियो जारी किया

Train Passenger Safety: लखनऊ में सोमवार को ट्रेन के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रही एक महिला के करीब 5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद चोरी होने का मामला सामने आया है।

घटना के बाद महिला का रोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। महिला ने रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मदद नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

इधर, रेलवे ने मामले में जल्‍द कार्रवाई की बात कही है। हालांक‍ि अभी तक मामले में कोई केस दर्ज होने या गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है।

Lucknow train theft
चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी, फतेहपुर स्टेशन पर रोकी गाड़ी, फिर अस्पताल पहुंचाया

महिला ने वीडियो में क्या कहा?

महिला के मुताबिक, वह ट्रेन नंबर 15726 के फर्स्ट AC कोच में सफर कर रही थी। उसने आरोप लगाया कि लखनऊ स्टेशन पर किसी ने उसके केबिन में घुसकर गहने और नकदी चोरी कर ली। महिला का कहना है कि उसे चोरी की जानकारी समय पर नहीं मिली।

महिला ने बताया कि उसके करीब 5 लाख रुपये के गहने और 25 हजार रुपये नकद चोरी हुए हैं। उसने यह भी आरोप लगाया कि चार बार चेन पुलिंग करने के बावजूद कोई पुलिसकर्मी उसकी मदद के लिए नहीं पहुंचा।

वीडियो में महिला रोते हुए कहती है कि जब फर्स्ट AC के केबिन में भी यात्री सुरक्षित नहीं हैं, तो सुरक्षा की उम्मीद कहां की जाए। उसने आशंका जताई कि अगर उसके बच्चे के साथ कोई अनहोनी हो जाती, तो वह क्या करती। महिला ने शिकायत के बावजूद मदद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई।

आनंद विहार से छपरा जा रही थी महिला

बताया जा रहा है कि 1 नवंबर को महिला आनंद विहार से छपरा जा रही थी। लखनऊ पहुंचने पर उसे चोरी की जानकारी हुई।

हालांकि, चोरी की परिस्थितियों और घटना में शामिल व्यक्ति के बारे में आधिकारिक जांच के निष्कर्ष सामने आना बाकी हैं।

रेलवे ने कार्रवाई का दिया भरोसा

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। रेलवे की ओर से X पर बताया गया कि सिक्योरिटी कंट्रोल रूम के साथ मिलकर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। साथ ही, DRM सोनपुर से महिला का मोबाइल नंबर मांगा गया है।

रेलवे ने यात्रियों को यह भी बताया कि वे अपनी शिकायत के शीघ्र निवारण के लिए रेलवे मदद पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं या रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल कर सकते हैं।

Lucknow train theft
काशी से दिल्ली का सफर होगा और भी आसान: 31 अक्टूबर को दौड़ेगी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें रूट और सुविधाएं