

लखनऊ में संविधान रक्षा मार्च में शामिल हुए कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे
अंबेडकर महासभा पहुंचकर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. भीमराव अंबेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि
मंच पर प्रमोद तिवारी, आराधना मिश्रा मोना, उज्ज्वल रमण सिंह, अजय राय और अजय सिंह लल्लू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे
Samvidhan Raksha March Mallikarjun Kharge: संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवंबर 2026 को कांग्रेस पार्टी ने देशभर में 'संविधान रक्षा मार्च' आयोजित किया है। लखनऊ में कांग्रेस की पदयात्रा को प्रशासन की अनुमति तो नहीं मिली लेकिन उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में इसका अयोजन किया गया।
इसमें कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी शामिल हुए। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अंबेडकर महासभा पहुंचकर डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी, यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यूपी की राजनीति में अपनी जमीन तलाशती कांग्रेस के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का लखनऊ आगमन पार्टी की राजनीतिक सक्रियता को धार देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मल्लिकार्जुन खड़गे जैसे ही राजधानी में उतरे उन्हें देखते ही कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भर गई। जिंदाबाद के नारे लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान यूपी अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना और कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल गौतम मौजूद रहे।