

लखनऊ में कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी संविधान दिवस मार्च
राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मार्च का नेतृत्व करेंगे
हजरतगंज होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा
Mallikarjun Kharge Lucknow Visit: लखनऊ में संविधान दिवस के मौके पर 26 नवंबर को कांग्रेस संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस मार्च का नेतृत्व करेंगे। यह मार्च कांग्रेस मुख्यालय से शुरू होकर हजरतगंज होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तक पहुंचेगा।
मार्च की तैयारियों को लेकर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बैठक हुई। इसमें राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने भी बैठक में हिस्सा लिया। इसके अलावा पूर्व सांसद पीएल पुनिया और सांसद तनुज पुनिया भी शामिल हुए।
खबर अपडेट हो रही है...