घर गूंजनी थीं शहनाइयां, अब तिरंगे में लौटेगा अलीगढ़ का जवान, शादी से 8 दिन पहले शहीद

Aligarh army soldier Death: अलीगढ़ का जवान शादी से करीब 8 दिन पहले शहीद हो गया। उनकी 22 नवंबर को सगाई थी और 24 नवंबर को शादी होनी थी। इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी।
Karan Chaudhary Saurabh
करण चौधरी उर्फ सौरभ(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • अलीगढ़ का जवान जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शादी

  • जवान की 24 नवंबर को होनी थी शादी

  • मेंटेनेंस कार्य के दौरान गोली लगने से शहीद

Karan chaudhary death: अलीगढ़ का जवान शादी से करीब 8 दिन पहले शहीद हो गया। उनकी 22 नवंबर को सगाई थी और 24 नवंबर को शादी होनी थी।

इसको लेकर घर में तैयारियां चल रही थी और परिवार को बेटे के घर लौटने का इंतजार था। लेकिन अब बेटा तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचेगा।

शहीद करण चौधरी उर्फ सौरभ जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के लोलाब क्षेत्र में तैनात थे, वहीं ड्यूटी के दौरान मेंटेनेंस कार्य कर रहे थे, तभी उन्हें गोली लग गई।

जिस घर में कुछ दिन बाद शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब मातम पसरा है। परिवार को दूल्हा बनकर लौटने वाले बेटे के पार्थिव शरीर का इंतजार है।

Karan Chaudhary Saurabh
'केशव चाचा बाहर आओ'...लखनऊ में टीचर भर्ती के अभ्यर्थियों ने डिप्टी CM का आवास घेरा, घसीटकर ले गई पुलिस

22 नवंबर को सगाई, 24 को होनी थी शादी

करण चौधरी मूल रूप से अलीगढ़ की अतरौली तहसील के सिरसा गांव के रहने वाले थे। परिवार में उनकी शादी को लेकर काफी उत्साह था।

22 नवंबर को गांव में सगाई का कार्यक्रम तय था, जबकि 24 नवंबर को शादी होनी थी। घर में उनकी शादी की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदारों को शादी के कार्ड भेजे जा रहे थे। परिवार को बेटे कके घर आने का इंतजार था।

परिवार के अनुसार, करण छुट्टी लेकर अगले दो-चार दिनों में घर आने वाला था। 17 नवंबर को श्रीनगर से छुट्टी लेकर दिल्ली पहुंचने वाले थे। लेकिन किसी को कोई अनहोने की खबर नहीं थी।

अचाकन सोमवार को फोन आया और परिवार को करण को गोली ने से शहीद होने की सूचना मिली, जिससे घर में मातम फैल गया।

पिता ड्राइवर, बड़ा भाई भी सेना में हवलदार

परिवार के अनुसार, करण के पिता पप्पू पेशे से ड्राइवर हैं। उनके बड़े भाई संजय चौधरी भी सेना में हवलदार के पद पर तैनात हैं। भाई से प्रेरित होकर करण ARMY में नौकरी करना चाहता था और साल 2000 में सेना में भर्ती हुए थे।

इधर, एसडीएम सौरभ कुमार गुप्ता ने कहा कि सोमवार को उन्हें करण के शहीद होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद उन्होंने करण के परिवार को जानकारी दी।

हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया की करण की देश कब गांव पहुंचेगी, लेकिन कायस लगाए जा रहे हैं कि कल यानी मंगलवार तक पार्थिव देह गांव पहुंच सकती है।

Karan Chaudhary Saurabh
ललितपुर में शराब के अवैध अड्डों पर चला बुलडोजर, 43 हजार लीटर लहन नष्ट, 60 गिरफ्तार