चैंबर तोड़ा तो लटक जाऊंगा, ठाकुर की जुबान है, लखनऊ में बुलडोजर एक्शन के बीच वकील ने लपेटा फंदा, मचा हड़कंप
Lucknow Bulldozer Action: लखनऊ के कैसरबाग में हाई कोर्ट के आदेश पर वकीलों के अवैध चैंबर हटाने पहुंची नगर निगम की टीम के एक्शन पर भारी हंगामा, लाठीचार्ज और आत्मदाह का प्रयास हुआ।
- Written By: अक्षय साहू
लखनऊ में वकीलों का विरोध प्रदर्शन (सोर्स- सोशल मीडिया)
Advocate Protest in Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रविवार का दिन काफी उथल पुथल भरा रहा। नगर निगम की टीम सुबर करीब 9 बले कैसरबाग इलाके में स्थित जिला कचहरी के आसपास बने वकीलों के अवैध चैंबरों को हटाने के लिए पहुंची। वकीलों ने नगर निगम के एक्शन के विरोध में नारेबाजी की और जोरदार हंगामा किया। इस दौरान वकीलों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की हुई।
नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बीच एक युवा वकील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उसने अपने आपको चैंबर में बंद कर लिया और फंदा लगाने की कोशिश की। युवा वकील ने धमकी दी कि अगर उसके चैंबर पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई की गई तो वह फांसी लगा लेगा। उसके इस कदम से वहां मौजूद वकीलों और आम लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
बहन के साथ फांसी लगाने की धमकी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में वकील के साथ एक महिला भी नजर आ रही है। जानकारी के मुताबिक, वह उसकी बहन थी। नगर निगम के बुलडोजर एक्शन के बाद कई वकील रोते हुए नजर आए। वहीं चैंबर में मौजूद उस युवा वकील ने नगर निगम की टीम से कहता नजर आया कि, अगर मेरे चैंबर पर कार्रवाई हुई तो मैं फांसी लगा लूंगा। ठाकुर की जुबान है।
सम्बंधित ख़बरें
बचपन का वादा निभाया, मां को कराई पहली हेलीकॉप्टर राइड; भावुक वीडियो ने जीत लिया इंटरनेट का दिल
भरी बारिश में पौधों को पानी पिला रहा था टैंकर, पुणे महानगरपालिका के कारनामे का VIDEO देख हसें या रोएं?
रामलला के गहनों को गलाकर बनाया बिस्कुट? बैंक खातों में अचानक बढ़ गए लाखों रुपये, जांच में SIT भी रह गई दंग
काशी विश्वनाथ मंदिर में जवान की बंदूक से चली गोलियां, CCTV फुटेज आया सामने, देखें VIDEO
लखनऊ कचेहरी के बाहर गले में चादर का फंदा बनाकर युवा वकील खड़ा है।पीछे से बहन बोल रही है दोनों भाई बहन इसी चेंबर में मर जाएंगे अगर बुलडोजर चला तो। वकीलों को इससे पहले इतना बेबस और लाचार कभी नहीं देखा।#lucknow #reelschallenge #LucknowNews pic.twitter.com/KACN1P0Spv — Faridul Hasan (@faridulhasan98) May 17, 2026
वायरल वीडियो में वकील रोते हुए फांसी का फंदा अपने गले में लपेटने की कोशिश करता नजर आ रहा है। वहीं, चैंबर के अंदर मौजूद महिला वकील ने कहा कि, अगर हमारे खिलाफ कार्रवाई की गई तो हम दोनों भाई-बहन फांसी लगाकर मर जाएंगे।
यह भी पढ़ें- हैंडपंप पर पानी पिया तो दलित बाप-बेटे से चटवाया थूक, जूते में पिलाया पानी! निर्वस्त्र कर लाठियों से पीटा
हाई कोर्ट के आदेश के बाद कार्रवाई
इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के आदेश के बाद नगर निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में रविवार को भारी सुरक्षा के बीच कैसरबाग स्थित सिविल कोर्ट के बाहर बने कक्षों को अतिक्रमण हटाने के लिए हटाया जा रहा है। कैसरबाग में सिविल कोर्ट के बाहर नगर निगम द्वारा चैंबरों पर की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान प्रदर्शन कर रहे वकीलों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। उच्च न्यायालय ने कचहरी और स्वास्थ्य भवन के पास बने वकीलों के करीब 240 अवैध चैंबर को तोड़ने का आदेश दिया था।
