इटावा में पुलिस की नाकेबंदी देख वांछित इनामी अपराधी ने चला दी गोली, फिर हुई मुठभेड़, गिरफ्तार

Etawah Police Encounter Criminal Injured: आरोपी घेरा गया तो उसने पुलिस पर फायरिंग की लेकिन जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायर किया तब उसके पैर में गोली लगी और पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Etawah Encounter
इटावा एनकाउंटर(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • इटावा पुलिस लगातार सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए चला रही अभियान

  • शातिर आरोपी पर विभिन्न थानों में लगभग 30 के करीब मुकदमे गंभीर धाराओं में दर्ज हैं

  • आरोपी के पास से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, दो खोका कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी मोटरसाइकिल और 700 रुपए नगद बरामद किए

Wanted Criminal Encounter Arrested: उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस और एक शातिर अनामी अपराधी के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आई। पुलिस को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि अपराधी क्षेत्र में घूम रहा है जिसके बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी थी। नाकेबंदी को देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर किया और उसके बाद पुलिस से उसकी मुठभेड़ हो गई।

शातिर के पैर में लगी गोली

इटावा जिला के बकेवर थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली कि शातिर इनामी अपराधी सलमान इस क्षेत्र में ही घूम रहा है जिसके बाद पुलिस ने तत्काल नाकेबंदी लगाकर वाहन चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक बाइक से सलमान नाकेबंदी की ओर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो नाकेबंदी को देखकर सलमान ने चेकिंग कर रही पुलिस टीम पर गोली चला दी। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की शातिर आरोपी सलमान से मुठभेड़ हो गई।

बकेवर क्षेत्र के महेवा अछल्दा मार्ग पर पुलिस निवाड़ी कला पेट्रोल पंप के आगे चेकिंग कर रही थी। पुलिस पर गोली चलाकर आरोपी चिमकनी बॉर्डर की ओर भागने लगा था। चेकिंग कर रही पुलिस टीम ने पीछा किया और दूसरी टीम जो कुरियनी बंबा के पास घेराबंदी की हुई थी उसको सूचना दे दी। आरोपी दोबारा घेरा गया तो उसने दोबारा फायरिंग की लेकिन अंतत पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए आरोपी पर फायर किया जब उसके पैर में गोली लग गई तो पुलिस ने उसको गिरफ्तार कर लिया।

Etawah Encounter
प्रयागराज में ईनामिया गैंगस्टर आसिफ अहमद गिरफ्तार, हिंदू हॉस्टल चौराहे से एसटीएफ ने दबोचा

आरोपी पर दर्ज हैं 30 मुकदमे

एसएसपी इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इटावा पुलिस लगातार सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए अभियान चला रही है। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर ने सलमान के सक्रिय होने की सूचना दी थी कि सूचना पर ही पुलिस टीम चेकिंग कर रही थी कि तभी सलमान ने चेकिंग कर रहे पुलिस टीम पर गोली चला दी। हालांकि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपी सलमान इकदिल थाना क्षेत्र इटावा का ही रहने वाला है। आरोपी बहुत ही शातिर है और इसके विरुद्ध विभिन्न थानों में लगभग 30 के करीब मुकदमे दर्ज हैं जो की सभी गंभीर धाराओं में हैं। गिरफ्तार किए गए सलमान के पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस, दो खोका कारतूस, फर्जी नंबर प्लेट लगी होंडा शाइन मोटरसाइकिल और 700 रुपए नगद बरामद किए गए हैं।

आरोपी के विरुद्ध चोरी, लूट, गैंगस्टर और आर्म्स एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है और इसी तरह इटावा पुलिस लगातार अभियान चलाकर जिले में सक्रिय अपराधियों की कमर तोड़ेगी और उनको गिरफ्तार करेगी।

Etawah Encounter
बुलंदशहर में 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में घायल; गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और बाइक बरामद