-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Cm Yogi Will Inaugurate Facade Lighting At Lok Bhavan On Good Governance Day
थीम आधारित डायनमिक फसाड लाइटिंग से जगमग होगा लोकभवन
- Written By: प्रभाकर दुबे

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Chief Minister Yogi Adityanath) की सुशासन की नीतियों का साक्षी ‘लोकभवन’ (Lok Bhavan) अब और दर्शनीय होगा। ‘सुशासन’ के प्रणेता पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर सीएम योगी प्रदेश शासन के केंद्र लोकभवन पर डायमेनिक फ़साड लाइटिंग (Dynamic Facade Lighting) का शुभारंभ करने जा रहे हैं। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में एक ओर जहां ‘कविवर अटल’ की ओजस्वी वाणी से पूरा लोकभवन परिसर गूंजेगा, वहीं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री सहित अनेक लोग अटल बिहारी वाजपेयी के व्यक्तित्व-कृतित्व को याद करते हुए श्रद्धासुमन भी अर्पित करेंगे। विशेष कार्यक्रम में हरिहरन और जगजीत सिंह के स्वर में अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं भी गुंजित होंगी। कार्यक्रम में 250 से अधिक बच्चों को भी आमंत्रित किया गया हैं।
इससे पहले, इसी वर्ष अगस्त माह में मुख्यमंत्री ने विधानभवन पर डायनमिक फ़साड लाइटिंग की शुरुआत की थी। तबसे यह भवन राजधानी लखनऊ में लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गया है। हर दिन शाम को बड़ी संख्या में लोग विधानभवन की सुंदरता देखने आते हैं। विधानभवन के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि जल्द ही लोकभवन को भी फ़साड लाइटिंग से सुसज्जित किया जाएगा। लोकभवन को डायमेमिक फ़साड लाइटिंग से सजाने की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
लखनऊ की सुंदरता में और इजाफा होगा
मुख्यमंत्री द्वारा इसके औपचारिक शुभारंभ के बाद हर दिन यह खास इमारत एक नई रंगत के साथ देखने को मिलेगी। सामान्य दिनों के अलावा महिला दिवस, किसान दिवस, स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि विशिष्ट अवसरों पर यहां थीम आधारित लाइटिंग भवन को और अधिक दर्शनीय बनाने वाली होती हैं। इस मोहक प्रकाश व्यवस्था से लखनऊ की सुंदरता में और इजाफा होगा, पर्यटन को भी प्रोत्साहन मिलेगा। बता दें कि वर्ष 2019 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकभवन परिसर में अटल बिहारी वाजपेयी की 25 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया था और अब अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर इस भवन को थीम आधारित फ़साड लाइटिंग से भव्यता दी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
लखनऊ में गूंजेगी अटल बिहारी वाजपेयी की कविताएं
उधर, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती रविवार को सुशासन दिवस के रूप में मनायी जाएगी। इस दौरान योगी सरकार की ओर से प्रदेशभर में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न जिलों में जहां अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनकी लिखी कविताओं का पाठ कवि करेंगे, वहीं संस्कृति विभाग की ओर से लोकभवन में पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में उनके जीवन पर एक लघु नाटिका का मंचन भी किया जाएगा। इसके अलावा आगरा के बटेश्वर (बाह) में संस्कृति विभाग की ओर से अटल गीत गंगा कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें सुधीर नारायण, आर्ची, श्रेया, देशदीप और रिंकू पूर्व प्रधानमंत्री की लिखी कविताओं का गायन करेंगे। वहीं बलरामपुर में भी जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कविगण मुकुल महान, शिव कुमार व्यास, शशि श्रेया, योगी योगेश शुक्ल और श्रेयस त्रिपाठी की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी की कविताओं का पाठ होगा। बता दें कि अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में शनिवार से योगी सरकार ने ‘संकल्प अटल हर घर जल’ जन जागरूकता अभियान की शुरुआत की है।
Cm yogi will inaugurate facade lighting at lok bhavan on good governance day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
UPSC Recruitment 2026: 450 पदों पर निकली भर्ती, 17 जुलाई तक करें आवेदन; ड्रग इंस्पेक्टर समेत कई पद शामिल
Jun 27, 2026 | 07:27 PMहाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: ब्रेकअप को नहीं बना सकते रेप का आधार; प्रेम संबंध टूटने को अपराध का रंग देना चिंताजनक
Jun 27, 2026 | 07:26 PM‘इश्क कमीना’ के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की’
Jun 27, 2026 | 07:23 PMBank of Baroda Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा में विशेषज्ञ पदों पर भर्ती फिर शुरू, बिना फीस 5 जुलाई तक करें
Jun 27, 2026 | 07:16 PMलाल किले को दहलाने की साजिश में कौन-कौन था शामिल? चार्जशीट में आए 3 नए नाम, अलर्ट मोड में सुरक्षा एजेंसियां
Jun 27, 2026 | 07:14 PM7 जुलाई को कानपुर आएंगे PM मोदी, 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात; 13 जिलों से जुटेंगे कार्यकर्ता
Jun 27, 2026 | 07:14 PMMaharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PMवीडियो गैलरी

Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM














