CEC विवाद में नया मोड़! ज्ञानेश कुमार के घर पर कांग्रसियों ने लिखा गद्दार, गरमाई सियासत

Congress Protest: SIR को लेकर विपक्ष पहले से ही विरोध कर रहा है। इसी बीच आज उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित उनके आवास के गेट पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार वोट चोर और गद्दार लिख दिया।
Gyanesh kumar house
मुख्य चुनाव आयुक्त के घर के गेट पर लिखा गद्दार, वोट चोरसोर्स (सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Protest At Gyanesh Kumar House: चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। इसी बीच उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रदर्शनकारियों ने उनके पैतृक आवास पर वोट चोर और गद्दार लिख दिया। कांग्रेस प्रदेश संगठन महासचिव अनिल यादव ने गेट पर कालिख पोतने और लिखने का काम किया और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर विरोध जताया। प्रदर्शन में मुकेश धनगर, शाहबाज और उमेश शर्मा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मौके पर पुलिस बल भी मौजूद रही। प्रदर्शनकारी आगरा के विजय नगर कॉलोनी पहुंचे जहां ज्ञानेश कुमार का पैत्रिक आवास है। पहुंचकर पहले ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और फिर स्प्रे पेन्ट से चोर और गद्दार लिखा। पूरे उत्तर प्रदेश के जिलों में आज कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और पूतला फूंकने का भी प्रयास किया। कांग्रेस का यह प्रदर्शन देशव्यापी रूप ले लिया है। इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

काशी और लखनऊ में क्या रहा

लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय का घेराव करने जा रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का पुलिस से नोक झोक हुई। पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ता भिड़ गए। कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग पर चढ़ कर जमकर धक्का-मुक्की की। पुलिसकर्मियों ने हटाने की कोशिश की तो कार्यकर्ता सड़क पर लेट कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिसवालों ने उन्हें टांगकर वैन-बस में बैठाया और ईको गार्डन ले गए।

वहीं, काशी में कांग्रेसियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त के पोस्टर को जूतों से पीटा। कांग्रेसी महिला कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां लेकर विरोध प्रदर्शन किया।

मेरठ में पुतला दहन का प्रयास

कांग्रेसी मेरठ डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने पहुंचे। लेकिन, डीएम कार्यालय का गेट बंद था। गेट पर भारी संख्या में पुलिसबल मौजूद था। ये देखकर कांग्रेसी भड़क गए। इसी बीच कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के मेन गेट पर चढ़ गई। अन्य कांग्रेसी गेट के बाहर ही इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाने लगे हुए गुस्साने लगे। कांग्रेसियों के हाथ में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी था लेकिन बारिश के कारण पुतला गीला हो गया।

Gyanesh kumar house
Agra: अजय राय का भाजपा पर हमला, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग, कहा- अपने दम पर चुनाव लड़ती है कांग्रेस

मीडिया रिपोर्ट के बाद इस्तीफे की मांग तेज

एसआईआर प्रक्रिया को लेकर शुरु से ही विपक्ष विरोध कर रहा है। इसी बीच एक मीडिया रिपोर्ट प्रकाशित होती जिसके बाद पूरे देश में विपक्ष एक साथ मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग तेज हो गई है।

Gyanesh kumar house
पहले BJP के लिए भर्ती करते थे ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा? 2019 चुनाव से है कनेक्शन

काग्रेंस का पूरे देश में विरोध प्रदर्शन

चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा नारेबाजी कर विरोध जताया जा रहा है। इस दौरान पुलिस से झड़प की घटना भी सामने आई है। सुरक्षा के लिहाज से मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com