
अयोध्या एक बार फिर भव्य दीपोत्सव के साक्षी बनने जा रही है। रामनगरी में इस बार 30 लाख दीपों से जगमगाने की भव्य तैयारी की गई है। राम जन्मभूमि परिसर से लेकर सरयू नदी के घाटों तक दीपों की रोशनी अद्भुत छटा बिखेरेगी। इस ऐतिहासिक आयोजन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। दीपोत्सव के दौरान धार्मिक अनुष्ठान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य दीप प्रज्ज्वलन आकर्षण का केंद्र रहेंगे। लाखों दीपों की लौ से अयोध्या का कोना-कोना रोशन होगा। यह आयोजन आस्था, संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिकता का अनूठा संगम पेश करेगा।