एएमयू में भूख हड़ताल के 10वें दिन छात्रों का मशाल जुलूस, छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग

AMU Students Protest: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर छात्रों का आंदोलन जारी है। भूख हड़ताल के 10वें दिन छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर चुनाव तारीख घोषित करने की मांग की।
AMU Students Hold Torch March on 10th Day of Hunger Strike, Demand Student Union Election Date
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में छात्र(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on: 
Updated on: 

AMU Students Union Election: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में बीते कई दिनों से छात्रसंघ चुनाव को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है, अब यह आंदोलन और धर पकड़ रहा है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्र छात्र संघ चुनाव को लेकर आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। उनका दो तू कहना है कि जब तक एएमयू प्रशासन छात्र संघ चुनाव का ऐलान नहीं करेगा तब तक हम लोग यूं ही धरने पर बैठे रहेंगे।

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर चल रहा छात्रों का आंदोलन गुरुवार को 11वें दिन भी जारी रहा। डक पॉइंट पर धरना और भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने देर शाम हाथों में मशाल लेकर कैंपस में जुलूस निकाला। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी करते हुए छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित करने की मांग उठाई।

21 सितंबर से भूख हड़ताल जारी

छात्रों के मुताबिक, 21 सितंबर से छात्रसंघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल जारी है, लेकिन अब तक चुनाव कार्यक्रम को लेकर कोई स्पष्ट निर्णय सामने नहीं आया है। आंदोलन के 10वें दिन छात्रों ने मशाल जुलूस निकालकर विश्वविद्यालय प्रशासन के समक्ष अपनी मांग को फिर से प्रमुखता से रखा।

AMU Students Hold Torch March on 10th Day of Hunger Strike, Demand Student Union Election Date
तीसरे वेतन संशोधन की मांग को लेकर BSNL कर्मचारियों का प्रदर्शन, तत्काल लागू करने के लिए उठाई आवाज

मशाल जुलूस में शामिल छात्र हाथों में मशाल लेकर कैंपस में आगे बढ़े और छात्रसंघ चुनाव कराने के समर्थन में नारे लगाए। जुलूस डक पॉइंट पहुंचा, जहां छात्रों ने चुनाव की तारीख जल्द घोषित करने की मांग दोहराई। आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव के लिए सबसे पहले मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति की जाए और इसके बाद चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाए।

छात्रसंघ चुनाव को लेकर हो रही मांग

छात्रों का कहना है कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। इसके बावजूद चुनाव कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से छात्रों में असंतोष है। उनका कहना है कि चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

आंदोलनकारी छात्रों ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्रसंघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं होती और चुनाव प्रक्रिया शुरू नहीं की जाती, तब तक धरना और भूख हड़ताल जारी रहेगी। 10वें दिन निकाले गए मशाल जुलूस के जरिए छात्रों ने अपनी मांग को लेकर आंदोलन को और मुखर किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com