जीआरपी की तिरंगा यात्रा में गूंजा ‘जय हिंद’, ‘वंदे मातरम्’, ईदगाह स्टेशन तक दिखा देशभक्ति का जोश

Agra Tiranga Rally: हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत आगरा में जीआरपी ने भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। जीआरपी लाइन से ईदगाह रेलवे स्टेशन तक निकली यात्रा में ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष गूंजे।
GRP Tricolor Rally in Agra Echoes with Jai Hind and Vande Mataram
जीआरपी की तिरंगा यात्रा(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Agra GRP Tiranga Yatra 2026: आगरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले देशभक्ति का रंग और गहरा होता नजर आया। ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ के तहत जीआरपी आगरा की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

यात्रा में जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासित अंदाज में आगे बढ़े तो पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया। रास्तेभर ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष गूंजते रहे।

पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार झा ने किया तिरंगा यात्रा का नेतृत्व

तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा अनिल कुमार झा ने किया। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक रेलवे राजेश दीक्षित समेत जीआरपी के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यात्रा जीआरपी लाइन आगरा से शुरू होकर ईदगाह रेलवे स्टेशन परिसर तक पहुंची।

हाथों में राष्ट्रध्वज और कदमों में अनुशासन के साथ जीआरपी जवानों का जोश देखते ही बन रहा था। देशभक्ति गीतों के बीच निकली इस यात्रा ने लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का लिया संकल्प

ईदगाह रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद राष्ट्रगान हुआ। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रध्वज के सम्मान, देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

जीआरपी अधिकारियों के मुताबिक, तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आमजन को ‘हर घर तिरंगा- घर-घर तिरंगा’ अभियान से जोड़ना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों के भीतर राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत करना है।

GRP Tricolor Rally in Agra Echoes with Jai Hind and Vande Mataram
वाराणसी में मनाया गया विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस; निकाला गया मौन जुलूस, स्वतंत्र देव सिंह ने दिया संदेश

आगरा में राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

खास बात यह रही कि रेलवे परिसर में तिरंगा यात्रा के पहुंचते ही देशभक्ति का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। जवानों के कदमताल और हाथों में लहराते तिरंगे ने स्वतंत्रता दिवस से पहले आगरा में राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

एक तरफ देशभर में आजादी के तराने गूंज रहे हैं, तो दूसरी तरफ जीआरपी के जवानों ने तिरंगे के साथ कदम से कदम मिलाकर यह संदेश दिया कि राष्ट्रध्वज सिर्फ एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।

Navbharat Live
navbharatlive.com