पंचामृत अभिषेक और हरिनाम संकीर्तन से गूंजा श्रीजगन्नाथ मंदिर, धूमधाम से मनाया गया बलराम पूर्णिमा

Balaram Purnima Mahotsav: आगरा के कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में बलराम पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक हुआ
Balaram Purnima Mahotsav Celebrated with Devotion Shri Jagannath Temple in Agra
श्रीजगन्नाथ मंदिर(सोर्स- फोटो नवभारत)
Published on
Updated on

Balaram Purnima Mahotsav Agra Jagannath Temple: कमला नगर स्थित श्रीजगन्नाथ मंदिर में बलराम पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। सुबह से ही मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना और उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई थीं। रंग-बिरंगे फूलों से सजे मंदिर की छटा देखते ही बन रही थी।

महोत्सव के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का पंचामृत एवं पंचगव्य से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच अभिषेक किया गया। इसके बाद भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलभद्र का विशेष श्रृंगार कर उन्हें आकर्षक आसमानी रंग की पोशाक धारण कराई गई। मंदिर परिसर में सतरंगी फूलों से भव्य फूल बंगला सजाया गया, जिसमें विराजमान भगवान के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती रही।

मंदिर अध्यक्ष ने किया भगवान बलराम की महिमा का वर्णन

मंदिर अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने भगवान बलराम की महिमा का वर्णन करते हुए उनके जन्म से लेकर विवाह और विभिन्न लीलाओं का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि भगवान बलराम शक्ति, सेवा और धर्म के प्रतीक हैं तथा श्रीकृष्ण की लीलाओं में उनका विशेष महत्व है।

Balaram Purnima Mahotsav Celebrated with Devotion Shri Jagannath Temple in Agra
Narali Purnima 2026: सोने का नारियल समुद्र में क्यों चढ़ाता है कोली समाज? जानिए इस अनोखी परंपरा की कहानी

महोत्सव का प्रमुख आकर्षण हरिनाम संकीर्तन रहा। ‘हरे राम, हरे कृष्ण’ के जयघोष के बीच मृदंग और करताल की धुन पर श्रद्धालु भक्ति में झूमते और नृत्य करते नजर आए। पूरा मंदिर परिसर हरिनाम संकीर्तन से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया।

पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को मिले प्रसाद

अभिषेक और पूजा-अर्चना के उपरांत भगवान की आरती उतारी गई तथा श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर नितेश अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शैलेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, संजीव बंसल, शैलेश बंसल, संजय कुकरैजा, राजेश मल्होत्रा, संजीव मित्तल, राजेश उपाध्याय, ओमप्रकाश, देव केशव, अदिति गौरांगी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com