वेतन के लिए तरसे पीआरडी जवान; विकास भवन में किया हंगामा, सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे सैकड़ों कर्मी

PRD jawans salary: करीब दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज सैकड़ों पीआरडी जवानों ने विकास भवन में हंगामा किया और सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।
Agra PRD Jawans Protest Over Delayed Salaries, Hundreds Stage Dharna Outside CDO Office
हंगामा करते पीआरडी जवान(सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

PRD jawans protest Agra: मुख्यमंत्री के संवाद कार्यक्रम में शामिल होने विकास भवन पहुंचे सैकड़ों पीआरडी जवानों ने मंगलवार को उस समय हंगामा कर दिया, जब उन्होंने समय से वेतन नहीं मिलने की शिकायत अधिकारियों के सामने रखी। वेतन और अन्य समस्याओं को लेकर जवान सीडीओ प्रतिभा सिंह के कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए। इनमें बड़ी संख्या में महिला पीआरडी जवान भी शामिल रहीं।

दो महीने से नहीं मिला वेतन

जवानों का आरोप था कि उन्हें करीब दो महीने से वेतन नहीं मिला है, जिसके कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उनका कहना था कि सरकार की ओर से पीआरडी जवानों के लिए कई घोषणाएं की गई हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें समय से भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

पीआरडी जवानों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका भत्ता बढ़ाने के साथ वर्दी की सुविधा और पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा जैसी सौगातें दी हैं, लेकिन यदि वेतन ही समय से नहीं मिलेगा तो इन सुविधाओं का लाभ उठाना भी मुश्किल होगा। जवानों ने जिलेभर से जुड़ी अपनी अन्य समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं।

Agra PRD Jawans Protest Over Delayed Salaries, Hundreds Stage Dharna Outside CDO Office
UPPCL का शिकंजा: लंबित बिजली कनेक्शनों का जल्द होगा निस्तारण, अधिकारियों की तय होगी जवाबदेही

सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे

सीएम योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जवानों ने सीडीओ से वेतन की समस्या को लेकर शिकायत की। सीडीओ ने कुछ जवानों को वार्ता के लिए कार्यालय के अंदर बुलाया। इसी दौरान बाहर मौजूद अन्य जवानों ने अपनी अलग-अलग समस्याओं को लेकर नारेबाजी शुरू कर दी और सीडीओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

वेतन जारी कराने का आश्वासन मिलने के बाद शांत हुआ हंगामा

स्थिति को संभालने के लिए जिला समाज कल्याण अधिकारी और जिला विकास अधिकारी मौके पर पहुंचे और जवानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन जवान अपनी मांगों पर अड़े रहे। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट भी विकास भवन पहुंचे। उन्होंने जवानों से बातचीत कर रुका हुआ वेतन जारी कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद काफी देर तक चला हंगामा शांत हुआ।

पीआरडी जवानों ने स्पष्ट किया कि वे अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों के सामने आवाज उठाते रहेंगे। उनका कहना था कि समय से वेतन मिलना उनकी बुनियादी जरूरत है और इसके लिए उन्हें बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।

Agra PRD Jawans Protest Over Delayed Salaries, Hundreds Stage Dharna Outside CDO Office
राम मंदिर SIT की फाइनल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, चंपत राय लापरवाही के दोषी, अनिल मिश्रा पर लटकी कानूनी तलवार
Navbharat Live
navbharatlive.com