पेट्रोल में ‘पानी’ दिखा तो मचा बवाल, Jio पंप पर ग्राहकों का हंगामा; प्रबंधन बोला- यह E20 है.

Agra Petrol Pump News: आगरा के खंदौली क्षेत्र में Jio-bp पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद वाहन खराब होने के आरोप में ग्राहकों ने हंगामा किया। बोतल में अलग परत दिखने पर पानी की मिलावट का दावा किया।
Agra Petrol Pump Faces Quality Allegations After Vehicles Reportedly Develop Problems
पेट्रोल पंप (सोर्स- फोटो नवभारत)
Updated on

Jio-bp Petrol Quality Issue: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल को लेकर मची उथल-पुथल का असर पेट्रोल-डीजल की कीमतों और आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। ऐसे समय में अगर वाहन चालक को पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर ही संदेह हो जाए, तो उसका परेशान होना स्वाभाविक है।

आगरा के खंदौली क्षेत्र में कुछ ऐसा ही देखने को मिला, जहां Jio-bp पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने के बाद वाहन खराब होने का आरोप लगाते हुए कई ग्राहकों ने जमकर हंगामा किया।

पेट्रोल और नीचे अलग परत दिखाई देने पर हुआ बवाल

ग्राहकों का आरोप था कि पेट्रोल भरवाने के बाद उनकी गाड़ियों में दिक्कत आने लगी। इसी बीच कुछ लोगों ने बोतल में पेट्रोल भरकर दिखाया। बोतल में पेट्रोल और नीचे अलग परत दिखाई देने का दावा करते हुए लोगों ने इसे पानी की मिलावट बताया और पेट्रोल की गुणवत्ता पर सवाल खड़े कर दिए।

हंगामे के बीच ग्राहकों का कहना था कि पेट्रोल पहले ही जेब पर भारी पड़ रहा है और ऊपर से अगर ईंधन की गुणवत्ता संदिग्ध हो जाए तो वाहन मालिकों की मुश्किलें और बढ़ जाएंगी। लोगों ने आशंका जताई कि ऐसा ईंधन इंजन को नुकसान पहुंचा सकता है।

Agra Petrol Pump Faces Quality Allegations After Vehicles Reportedly Develop Problems
राम मंदिर में शान से लहराया तिरंगा, बच्ची को छोड़ने वालों की तलाश करने वाले पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

पानी की मिलावट बल्कि यह E20 पेट्रोल है

मामला बढ़ता देख पेट्रोल पंप प्रबंधन सामने आया। प्रबंधक ने ग्राहकों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि बोतल में दिखाई दे रही अलग परत पानी की मिलावट नहीं है, बल्कि यह E20 पेट्रोल है। गौरतलब है कि E20 मानक रूप से 20 प्रतिशत एथेनॉल और 80 प्रतिशत पेट्रोल का मिश्रण होता है।

प्रबंधन ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया कि जिन वाहनों में पेट्रोल भरवाने के बाद समस्या आई है, उनकी जांच और मरम्मत में सहयोग किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर ग्राहकों को दूसरा पेट्रोल उपलब्ध कराने की बात भी कही गई।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि बोतल में दिखाई दे रही अलग-अलग परत आखिर किस वजह से थी? क्या यह सामान्य ईंधन संरचना थी, पानी या किसी अन्य पदार्थ की मौजूदगी थी, या फिर किसी तकनीकी वजह से ऐसा दिखाई दिया? इसका स्पष्ट जवाब केवल अधिकृत गुणवत्ता जांच के बाद ही सामने आ सकता है।

Agra Petrol Pump Faces Quality Allegations After Vehicles Reportedly Develop Problems
आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात; मां की गोद से मासूम को छीना और यमुना में फेंका, पत्नी को भी..
Navbharat Live
navbharatlive.com