आगरा में जनगणना-2027 का आगाज, डीएम मनीष बंसल ने भरी परिवार की जानकारी; 16 से 30 नवंबर तक चलेगा स्व-गणना अभियान

Agra Census 2027 Begins: जनगणना की अगली प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान जनगणना कर्मचारी घर-घर पहुंचकर परिवारों से संपर्क करेंगे और दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे।
dm agra
डीएम आगरा(सोर्स: नवभारत लाइव)
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • घर बैठे मोबाइल से दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा

  • इसमें 40 सवालों के देने होंगे जवाब

  • एक दिसंबर से घर-घर पहुंचेंगे जनगणना कर्मचारी

Agra Self-Enumeration Drive Begins: देश की जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच आगरा में स्व-गणना अभियान की शुरुआत हो गई है। इस बार जनगणना की प्रक्रिया को डिजिटल स्वरूप दिया गया है। खास बात यह है कि अब लोगों को अपने परिवार की जानकारी दर्ज कराने के लिए जनगणना कर्मचारियों का इंतजार नहीं करना होगा। परिवार का कोई भी सदस्य घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से ऑनलाइन स्व-गणना कर सकता है। इसके लिए 16 नवंबर से 30 नवंबर तक का समय निर्धारित किया गया है।

इसी क्रम में आगरा जिलाधिकारी मनीष बंसल ने स्वयं अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने जनपद के नागरिकों से भी अपील की कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन भरें और जनगणना अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं। कलेक्ट्रेट से लेकर तहसीलों तक अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी स्व-गणना प्रक्रिया में हिस्सा लेकर लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की पहल की है।

dm agra
जनगणना-2027 की तैयारियों में जुटा कानपुर प्रशासन, 10,500 कार्मिक संभालेंगे जिम्मेदारी; डीएम ने दिए निर्देश

एक दिसंबर से शुरू होगी जनगणना की अगली प्रक्रिया

स्व-गणना के दौरान नागरिकों को कुल 40 सवालों के जवाब देने होंगे। इनमें परिवार और आवास से संबंधित निर्धारित जानकारियां दर्ज करनी होंगी। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी होने के बाद आवेदक को एक विशेष स्व-गणना पहचान संख्या (SE ID) मिलेगी।

इसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है, क्योंकि बाद में जब जनगणना कर्मचारी घर पहुंचेंगे तो इसी पहचान संख्या के आधार पर ऑनलाइन दर्ज की गई जानकारी का मिलान और सत्यापन किया जाएगा।

जनगणना की अगली प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू होगी। इस दौरान जनगणना कर्मचारी घर-घर पहुंचकर परिवारों से संपर्क करेंगे और दर्ज की गई जानकारियों का सत्यापन करेंगे। स्व-गणना की डिजिटल व्यवस्था से लोगों को सुविधा मिलने के साथ ही जनगणना प्रक्रिया को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

अभियान में जिम्मेदारी के साथ करें सहयोग

प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील की गई है कि वे 30 नवंबर की अंतिम तारीख का इंतजार किए बिना समय रहते अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन दर्ज कराएं। जनगणना में प्रत्येक परिवार की भागीदारी महत्वपूर्ण है, इसलिए आगरा के नागरिक इस अभियान में जिम्मेदारी के साथ सहयोग करें।

dm agra
Census 2027: इस बार डिजिटल होगी जनगणना, घर बैठे भर सकेंगे फॉर्म, जानें जाति और माता-पिता से जुड़े नए नियम