आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर से वापस आ रहे 4 छात्रों की मौत; 35 से अधिक घायल

Agra-Lucknow Expressway Road Accident: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ट्रक ने टूर से वापस आ रही बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
UP ROAD ACCIDENT
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसासोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

HIGHLIGHTS

  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया

  • ट्रक की टक्कर से टूर पर जा रहे 4 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई

  • इस हादसे में अन्य 35 से अधिक छात्र घायल बताए जा रहे हैं

4 Student Die In Kannauj Road Accident: कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर छात्रों से भरी बस टूर से वापस आ रही थी। इस दौरान सुबह-सुबह एक ट्रक ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में 4 छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई है और अन्य 35 से अधिक लोग घायल बताए जा रहा हैं।

UP ROAD ACCIDENT
सड़क हादसे में 4 छात्रों की मौतसोर्स: एक्स

आगरा से कौशांबी वापस जा रहे थे छात्र

बता दें कि जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक्त सभी छात्र आगरा से कौशांबी वापस जा रहे थे। जिस दौरान बस को ठठिया के पास एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे में बस डिवाइडर से टकराई जिसके बाद मौके पर 4 छात्र अपनी जान गवां बैठे।

बस में सवार थे करीब 50 छात्र

मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त करीब 50 छात्र बस में सवार थे। छात्र कौशांबी के सिराथू क्षेत्र के अफजलपुर वारी स्थित ओरियंटल पब्लिक स्कूल के बताए जा रहे हैं। सभी को रविवार के दिन दो दिवसीय स्कूल टूर पर कौशांबी से आगरा लाया गया था।

आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया क्षेत्र के बैसुइया गांव के सामने किमी. 209 पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। इससे बस पर सवार चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि 35 छात्र घायल हो गए।

UP ROAD ACCIDENT
आगरा से कौशांबी वापस जा रहे थे छात्र सोर्स: सोशल मीडिया
UP ROAD ACCIDENT
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: दिल्ली से बिहार जा रही डबल डेकर बस पलटी, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

मृतक छात्रों की जानकारी यहां देखें

हादसे में आर्यन चौरसिया पुत्र प्रेम कुमार चौरसिया, रजी उल्ला पुत्र शमी उल्ला दोनों निवासी अफजलपुरवारी कौशांबी, जैद मिर्जा पुत्र रियाज अहमद निवासी नदौरा खखरेड़ू जनपद फतेहपुर और अरमान पुत्र रियाज अहमद निवासी गौरे खखरेड़ू जनपद फतेहपुर की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है।

UP ROAD ACCIDENT
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, दो की दर्दनाक मौत; परिवार के कई लोग घायल, अयोध्या से सूरत जा रहे थे

मृतक छात्रों की जानकारी यहां देखें

हादसे में आर्यन चौरसिया पुत्र प्रेम कुमार चौरसिया, रजी उल्ला पुत्र शमी उल्ला दोनों निवासी अफजलपुरवारी कौशांबी, जैद मिर्जा पुत्र रियाज अहमद निवासी नदौरा खखरेड़ू जनपद फतेहपुर और अरमान पुत्र रियाज अहमद निवासी गौरे खखरेड़ू जनपद फतेहपुर की मौत हो गई है। फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच में जुट गई है।

इसके अलावा करीब 35 से अधिक लोग घायल हो गए। इनमें अधिकांश छात्र हैं। घटना के समय बस पर करीब 50 छात्र सवार थे। घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।