- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- 5 People Died And Three Injured In Road Accident In Mahoba
महोबा में दर्दनाक हादसा: बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौत और 4 घायल
उत्तर प्रदेश के महोबा में हुए एक कार बाइक को टक्कर मारते हुए खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 3 लोग घायल भी हुए हैं।
- Written By: अभिषेक सिंह

टक्कर के बाद खाई में गिरी कार व बाइक (सोर्स- सोशल मीडिया)
महोबा: यूपी के महोबा जिले में श्रीनगर-बेलाताल मार्ग पर सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया जिसमें कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा ननौरा गांव के पास दोपहर करीब एक बजे हुआ।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कोतवाली चरखारी क्षेत्र के बगरोन गांव से कुछ लोग अपनी बहू की विदाई के लिए ननौरा गांव जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उनकी कार सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बाइक को करीब 20 मीटर तक घसीटती हुई ले गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों की हालत गंभीर
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया और मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 4 घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नेपाल जीप हादसे में मृतकों की बढ़ी संख्या, 20 लोगों की हुई मौत; बैसाख पूर्णिमा मनाने जा रहे थे श्रद्धालु
आपका समय खत्म हुआ! अखिलेश यादव का CM योगी आदित्यनाथ पर सबसे बड़ा हमला, 2027 को लेकर कर दी भविष्यवाणी
हरदोई केस पर भड़के अखिलेश यादव, 112 सिस्टम पर उठाए बड़े सवाल, बोले- कैसे कहा कि बेटी संतुष्ट है?
अकोला-वाशिम हाईवे पर भीषण हादसा, कार और टाटा मैजिक की जोरदार भिड़ंत, 15 महिला मजदूर घायल
थाना श्रीनगर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम ननौरा के पास एक इको कार के अनियंत्रित हो जाने के कारण सामने से आ रही बाइक से जोरदार टक्कर हो गई, जिससे दोनों वाहन सड़क किनारे स्थित गड्ढे में गिर जाने की सूचना पर जनपदीय पुलिस एवं प्रशासनिक उच्चाधिकारीगण मय थाना स्थानीय पुलिस बल, मेड़ीकल टीम,… pic.twitter.com/SkDzQ4EKtj — MAHOBA POLICE (@mahobapolice) June 16, 2025
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
बताया जा रहा है कि सामने से आ रही बाइक से टक्कर के बाद कार अनियंत्रित हो गई और सीधे खाई में जा गिरी। कार में कुल 8 लोग सवार थे। सभी मृतकों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया है। साथ ही घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीएम योगी ने लिया संज्ञान
महोबा में हुए इस हादसे का सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया है। सीएम ऑफिस की तरफ से एक्स पर पोस्ट में लिखा गया कि ‘जनपद महोबा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।’
#UPCM @myogiadityanath ने जनपद महोबा में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के… — CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) June 16, 2025
अमरोहा में पटाखा फैक्ट्री में तेज धमाका, विस्फोट में 6 मजदूरों की गई जान, मलबे में दबे मजदूर
पोस्ट में आगे यह भी लिखा गया है कि मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
5 people died and three injured in road accident in mahoba
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां
May 01, 2026 | 01:41 PM‘अब और ब्लास्ट नहीं’, नागपुर विस्फोटक हादसों पर हाई कोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य सरकार से मांगा जवाब
May 01, 2026 | 01:40 PMNavi Mumbai CIDCO Playground Turf: सिडको ने 13 स्कूलों को नोटिस, बच्चों के लिए खुलेंगे मैदान?
May 01, 2026 | 01:35 PMNGT बैन था, तो किसके आदेश पर चल रहा था क्रूज? बरगी डैम हादसे पर भड़के दिग्विजय सिंह, मजिस्ट्रियल जांच की मांग
May 01, 2026 | 01:35 PMमुंबई में NCB की ऐतिहासिक स्ट्राइक; 1745 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, अमित शाह ने थपथपाई पीठ
May 01, 2026 | 01:32 PMगिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट, मुंबई-पुणे के बीच रोज बचेगा 1 करोड़ का तेल
May 01, 2026 | 01:32 PMअब अलमारी ढूंढने की टेंशन खत्म, Google Photos का नया AI फीचर, घर बैठे पहनकर देखें कपड़े
May 01, 2026 | 01:30 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














