स्विटजरलैंड के ज्युरिख शहर में घूमने के लिए प्रसिद्ध है ये 4 म्युजियम, जो दर्शाता है यहां का अद्भुत इतिहास

म्युजियम में जाकर पुरानी चीजों के शौकीन और अगर जानकार है साथ ही आप ऐसे ही नए म्यूजियम को एक्सप्लोर करना चाहते है, तो यहां जरूर जाएं। स्विटजरलैंड के ज्युरिख शहर में बहुत से पुराने म्युजियम मौजुद है जहां पुराने फेमस कलाकारों के ओरिजिनल आर्ट वर्क आपको देखने मिलेंगे। तो अगर आप आर्ट की परख रखते है तो यहां घूमने जरूर जाएं।
स्विटजरलैंड के ज्युरिख शहर में बसा है ये म्युजियम ऑफ आर्ट।
ज्युरिख म्युजियम (सौजन्य-वीकी/पिनटरेस्ट)
Updated on
Kunsthaus Zürich
कुन्थौस ज़्यूरिख़ - कुन्थौस ज़्यूरिख़ ये स्विटजरलैंड का सबसे बड़ा आर्ट म्यूजियम है। साथ ही ये स्विटज़रलैंड के सबसे महत्वपूर्ण आर्ट म्युजियम में से एक है। यहां कई क्लाउड मोनेट एडवर्ड मंच , पाब्लो पिकासो , जैक्स लिपचिट्ज़ और स्विस अल्बर्टो जियाकोमेटी सहित कई फेमस कलाकारों की फेमस आर्ट पीस आपको देखने मिलेंगे।
Swiss National Museum
स्विस नेशनल म्यूजियम - स्विस नेशनल म्यूजियम हौप्टबहनहोफ के सामने प्लात्ज़स्पिट्ज पार्क में मौजूद है। स्विस नेशनल म्यूजियम में आपको स्विडजरलैंड के कल्चर और इतिहास से जुड़ें कई ऐसी कलाकृतियां देखने मिलेगी जो बहुत पुरानी हैं। यहां उनकी पुरानी वेशभूषा, फर्नीचर और हथियार भी शामिल है।
Rietberg Museum
रिटबर्ग म्युजियम - रिटबर्ग संग्रहालय स्विट्जरलैंड में ही स्थित एक फेमस म्युजियम है। यहां आपको एशिया, अफ्रीकी, अमेरिकी और ओशियन आर्ट पीस भी देखने को मिलेगे। ये म्युजियम खास गैर-यूरोपीय कला और डिजाइन पर बना सबसे बड़ा आर्ट म्युजियम है।
FIFA Museum
फीफा म्युजियम - फीफा अपने नाम से ही काफी मशहूर है। ये फीफा म्युजियम फुटबॉल एसोसिएशन द्वारा ही चलाया जाता है। इस म्युजियम में एक हजार से भी ज्यादा फुटबॉल से जुड़ी दुर्लभ चीजें आपको देखने मिलेगी। साथ ही फीफा के कुछ यादगार पल की झलकियां भी आपको यहां देखने मिलेगी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com