-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Want To Travel Nainital In Low Budget Here Is Complete Information
कम बजट में करना चाहते हैं नैनीताल का ट्रिप? यहां मिलेगी पूरी जानकारी
- Written By: प्रीति शर्मा
नैनीताल पहुंचने के लिए सबसे पहले ट्रेन का चुनाव करें। यहां पर सबसे करीबी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जहां पर दिल्ली से पहुंचने में करीब 6 या 7 घंटे लग सकते हैं। काठगोदाम से नैनीताल की दूरी सिर्फ 13 किमी की है।

नैनीताल (सौ. सोशल मीडिया)
Nainital Budget Trip Plan: दिल्ली में रहने वालों के लिए उत्तराखंड में स्थित नैनीताल लगभग 300 किमी की दूरी पर स्थित है। यहां पर मौजूद सुंदर पहाड़ियां, आकर्षक नजारे, प्रकृति, झील आदि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। अगर आप भी नैनीताल जाना चाहते हैं लेकिन बजट की कमी की वजह से ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो इसके लिए आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे तरीके और जानकारी के बारे में बताएंगे जिसकी मदद से नैनीताल ट्रिप को मजेदार तरीके से प्लान किया जा सकता है।
सर्दियों का मौसम चल रहा है ऐसे में कई जगहों पर बर्फबारी का लुत्फ लिया जा रहा है। दिसंबर, जनवरी और फरवरी में ज्यादातर लोग हिल स्टेशन पर प्रकृतिक सुंदरता का आनंद लेने के लिए आते हैं। इसके अलावा इस दौरान क्रिसमस और न्यू ईयर की भी शुरुआत होती है जिसकी वजह से यहां पर घूमने का प्लान किया जाता है। शिमला या मनाली की तुलना में इस समय नैनीताल में कम भीड़ देखी जा सकती है। ऐसे में दो से तीन दिन की छुट्टी में पहाड़ों पर घूमने का प्लान किया जा सकता है।
नैनीताल में घूमें ये बेहतरीन जगहें
नैनीताल पहुंचने के लिए सबसे पहले ट्रेन का चुनाव करें। यहां पर सबसे करीबी रेलवे स्टेशन काठगोदाम है जहां पर दिल्ली से पहुंचने में करीब 6 या 7 घंटे लग सकते हैं। काठगोदाम से नैनीताल की दूरी सिर्फ 13 किमी की है जिसका सफर बस या टैक्सी से किया जा सकता है। अगर आप ट्रेन से नहीं जाना चाहते हैं, तो नैनीताल के लिए दिल्ली से बस का सफर भी तय कर सकते हैं। नैनीताल पहुंच कर आप कई सारी जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां पर मौजूद प्रसिद्ध नैनी लेक में नौका विहार, माल रोड पर शॉपिंग, देवदार के घने पेड़, ऐतिहासिक जगहों की सैर की जा सकती है। इसके अलावा आप अन्य जगहों पर घूमने का प्लान कर सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
केदारनाथ पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरने से यात्रा बाधित, प्रशासन ने निर्धारित मार्ग पर यात्रा करने की दी सलाह
Kanwar Yatra Route: ABAP की बड़ी मांग, शांतिपूर्ण और सुरक्षित यात्रा के लिए बंद हों मांस-शराब की दुकानें
रुद्रप्रयाग में नदियां उफान पर, पानी में डूबी भगवान शिव की विशाल प्रतिमा, भूस्खलन से ठप हुए मार्ग
4000 पेड़ों की कटाई… ऋषिकेश में जनता का फूटा गुस्सा, CM धामी ने ‘सात मोड़’ प्रोजेक्ट पर लिया ये बड़ा फैसला
नैनीताल में अगर आप बर्फबारी का मजा लेना चाहते हैं, तो इसके लिए स्नो व्यू प्वाइंट जा सकते हैं। यहां से ऊंचे पहाड़ और बादलों को करीब से देखने का मौका मिलेगा। इसके अलावा टिफिन टॉप, नैना देवी मंदिर, कैंची धाम देखने के लिए भी कई लोग जाते हैं।
नैनीताल बस अड्डे के पास माल रोड जहां पर आपको 1500 रुपए में कमरा मिल जाएगा। इसके अलावा आप होम स्टे का ऑप्शन भी चुन सकते हैं। क्रिसमस और नए साल में नैनीताल जाने से पहले ऑनलाइन ही होटल रूम बुक कर सकते हैं। क्योंकि इस समय काफी भीड़ होती है।
कितने खर्चे में घूम सकते हैं नैनीताल
दिल्ली से नैनीताल जाने के लिए बस का किराया 1000 रुपए से 1700 रुपए प्रति व्यक्ति लगता है। अगर आप दिल्ली से काठगोदाम तक ट्रेन से जाते हैं तो यह आपको सिर्फ हजार रुपए के अंदर पड़ जाएगा। काठगोदाम शताब्दी का किराया सिर्फ 710 रुपए है। वहीं, रानीखेत एक्सप्रेस स्लीपर क्लास का किराया 205 रुपए है। इसके बाद नैनीताल घूमने के लिए स्कूटी का किराया 500 से 1000 रुपए तक है। यहां पर रेंट पर स्कूटी ले सकते हैं और कम बजट में वादियों का दीदार कर सकते हैं। इसके अलावा स्थानीय टैक्सी की सुविधा भी मिल जाती है।
अगर पीक सीजन पर नैनीताल घूमने के लिए आते हैं, तो यहां पर होटल का किराया 1000 रुपए से ज्यादा भी हो सकता है। लेकिन खाना पीना ज्यादा महंगा नहीं है। अगर आप बजट में ट्रिप प्लान करते हैं तो दो से तीन दिन के लिए कुल मिलाकर 5 से 6 हजार रुपए का खर्च आएगा। इस बजट में सर्दियों के समय नैनीताल घूमने का मजा ले सकते हैं।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Want to travel nainital in low budget here is complete information
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली पुलिस के खिलाफ नहीं होगा एक्शन? सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, CJI बोले- समय बर्बाद न करें
Jul 22, 2026 | 11:33 AMSaudi Nuclear Deal: ट्रंप ने सऊदी अरब को दी यूरेनियम संवर्धन की मंजूरी, ईरान की बढ़ी चिंता
Jul 22, 2026 | 11:33 AMनवभारत विशेष: जनकल्याणकारी योजनाओं को समर्पित देवा भाऊ, ओजस्वी एवं तेजस्वी नेतृत्व
Jul 22, 2026 | 11:31 AMCJP Protest में शबाना आजमी की बिगड़ी तबीयत, आंसू गैस के धुएं से आया अस्थमा अटैक
Jul 22, 2026 | 11:27 AMबीमार BEST बसों में सवार 20 लाख यात्री! हर पल हादसे का खतरा, 34 फीसदी बसें खस्ताहाल
Jul 22, 2026 | 11:25 AMJammu Kashmir Heavy Rain: भारी बारिश से जम्मू-कश्मीर बेहाल, जानिए क्यों रोकी गई वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा
Jul 22, 2026 | 11:19 AMसंसद में ‘ब्लैक प्रोटेस्ट’! प्रियंका गांधी समेत विपक्षी सांसदों का सरकार पर हमला, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
Jul 22, 2026 | 11:18 AMवीडियो गैलरी

Banke Bihari Temple Controversy: 360 किलो चांदी का रथ और खजाना रहस्यमय तरीके से गायब? मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 11:40 PM
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन पर पथराव! सोशल मीडिया पर लोगों ने CJP के समर्थकों पर लगाए आरोप, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:53 PM
MP UCC Bill: लिव-इन में रहना अब इतना आसान नहीं! कानून तोड़ते ही होगी जेल या भारी कार्रवाई? देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:48 PM
CJP आंदोलन के पीछे पाकिस्तान का हाथ? सोशल मीडिया पर भारत विरोधी साजिश की पुलिस कर रही जांच, देखें VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:38 PM
जब सड़कों पर उतरी जनता, हिल गईं सरकारें…जानें देश का राजनीतिक नक्शा बदलने वाले वो 5 ऐतिहासिक आंदोलन- VIDEO
Jul 21, 2026 | 10:19 PM
लाठी खाते रहे युवा और बर्गर उड़ाते रहे नेता! देखिए CJP नेता विजेता दहिया का वायरल VIDEO
Jul 21, 2026 | 06:55 PM














