- Hindi News »
- Travel »
- Traveling Tips Before Going To Maha Kumbh Mela 2025 Prayagraj
महाकुंभ में जाने से पहले कर लें ये सारी तैयारियां, घूमने में नहीं होगी परेशानी
- Written By: प्रीति शर्मा
हिंदू धर्म में महाकुंभ धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसे कुंभ मेला भी कहा जाता है। इसका आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष बाद होता है। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा।

महाकुंभ में जाने से पहले कर लें ये सारी तैयारियां, मेला घूमने में नहीं होगी परेशानी
Maha Kumbh Mela 2025: हिंदू धर्म में महाकुंभ धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखता है। जिसे कुंभ मेला भी कहा जाता है। इसका आयोजन प्रत्येक 12 वर्ष बाद होता है। इसे एक उत्सव की तरह मनाया जाता है जो भारत की चार पवित्र नदियों और चार तीर्थ स्थानों पर आयोजित होता है। बता दें कि महाकुंभ का आयोजन प्रायगराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में होता है। महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालु इस पर्व का हिस्सा बनने के लिए आते हैं। यहां पर पवित्र नदी में स्नान कर पापों से मुक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए आग्रह करते हैं। अगर आप भी इस बार महाकुंभ के मेले में शामिल होने जा रहे हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। इससे मेले में घूमते समय किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
कब शुरू होगा महाकुंभ
हिंदू तिथि के अनुसार हर 12 साल में पौष पूर्णिमा के स्नान पर्व के साथ ही महाकुंभ की शुरुआत होती है। यह महाशिवरात्रि पर खत्म होता है। कुंभ मेले में स्नान करने के लिए देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग आते हैं। यहां पर लाखों करोड़ों की भीड़ जुटती है। इस साल प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन 13 जनवरी 2025 से शुरू होगा। इसका समापन 26 जनवरी 2025 को होगा। बता दें कि महाकुंभ 45 दिनों तक चलता है।
इस वर्ष महाकुंभ की मेजबानी उत्तर प्रदेश करेगा। संगम नगरी प्रयागराज में कुंभ मेले का आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले साल 2013 में प्रयागराज में महाकुंभ का मेला लगा था। वहीं, 2019 में अर्धकुंभ का आयोजन किया गया था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-वाराणसी बुलेट ट्रेन: सिर्फ 55 मिनट में लखनऊ से प्रयागराज; अयोध्या और काशी का सफर भी होगा आसान
प्रयागराज मेडिकल कॉलेज की एक नई और बड़ी रिसर्च, लंबे समय तक जियेंगे Brain Tumor के मरीज
सीएम योगी के जन्मदिन का भव्य जश्न, संगम नगरी में आरती और काशी में 54 किलो लड्डू केक ने खींचा ध्यान
Exclusive: प्रयागराज में सील हुआ Exampur कोचिंग, तो क्यों रो पड़े विवेक सर? खास इंटरव्यू में किया खुलासा
महाकुंभ जाने से पहले कर लें ये तैयारियां
महाकुंभ में जाने का प्लान कर रहे हैं, तो अपने सामान में क्या-क्या शामिल करना उसका भी ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए गर्म कपड़े, कंबल और मेडिकल किट को साथ में रखें। क्योंकि सर्दियों के समय ज्यादातर लोग बीमार पड़ जाते हैं। ऐसे में मेडिकल किट आपके काम आएगी। इसके अलावा थोड़ा बहुत खाने पीने का सामना भी रखना चाहिए। जिससे वहीं जाकर आपको खाना ढंढना नहीं पड़ेगा।
कहीं भी बाहर ट्रिप पर जाने से पहले अपना आईडी कार्ड साथ में रखना नहीं भूलना चाहिए। महाकुंभ का आयोजन बड़े स्तर पर किया जाता है ऐसे में सिक्योरिटी का भी ध्यान रखा जाता है। अपने सेफ्टी के लिए आईडी कार्ड साथ रखें जिससे होटल में रुम मिलने में आसानी होगी। इसके अलावा फ्लाइट या ट्रेन का टिकट पहले से भी बुक करवा लें।
महाकुंब मेले के दौरान आसपास लगने वाले आश्रम या टेंट में रहने का इंतजाम किया जा सकता है। ऐसा करने से आपके पैसे बच सकते हैं। लेकिन इसकी बुकिंग पहले से ही करवानी पड़ती है। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं। महाकुंभ में शामिल होने से पहले इन जानकारी को प्राप्त करने से यात्रा आसान हो जाएगी। जिससे वहां पहुंचकर किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
Traveling tips before going to maha kumbh mela 2025 prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Radar Attack: ईरान ने बहरीन और कुवैत में तबाह किए अमेरिकी रडार, सैटेलाइट से खुलासा
Jun 14, 2026 | 08:40 AMIran Conflict Anniversary: राष्ट्रपति पेजेश्कियान का संबोधन, एकता-सुरक्षा है ईरान की असली ताकत
Jun 14, 2026 | 08:26 AMवर्धा में मानसून से पहले प्रशासन अलर्ट, बाढ़ आपदा से निपटने के लिए 18 बोट और 178 लाइफ जैकेट तैयार
Jun 14, 2026 | 08:25 AMजुनून, मेहनत और सीखने की भूख, पटना की गलियों से NASA तक, Sushant Singh Rajput की सफलता के 5 फॉर्मूले
Jun 14, 2026 | 08:23 AMUS-ईरान डील आज: परमाणु हथियारों पर लगेगी स्थायी रोक, ट्रंप का दावा- समझौता होते ही खुलेगा होर्मुज
Jun 14, 2026 | 08:22 AMयवतमाल में अवैध रेत परिवहन पर कार्रवाई, 4 लाख रुपये का ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
Jun 14, 2026 | 08:10 AMरामदास आठवले का शरद पवार को बड़ा ऑफर, बोले- कांग्रेस नहीं, RPI के साथ आइए
Jun 14, 2026 | 08:03 AMवीडियो गैलरी

बेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PM
वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM














