- Hindi News »
- Travel »
- Tourism Can Change Any Country Or City Know How
पर्यटन बदल सकता है किसी भी देश या शहर का परिदृश्य, आइए जानते हैं कैसे
जब भी आप कभी घूमने जाते हैं तो यह अहसास जरूर किया करते होंगे कि आपके मन और शरीर दोनों में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। किसी भी प्राकृतिक जगह पर घूमना व्यक्ति के लिए अच्छा माना जाता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

पर्यटन बदल सकता है किसी भी देश या शहर का परिदृश्य (सौ. सोशल मीडिया)
नवभारत डेस्क: जब भी आप कभी घूमने जाते हैं तो यह अहसास जरूर किया करते होंगे कि आपके मन और शरीर दोनों में सकारात्मक बदलाव आ रहे हैं। किसी भी प्राकृतिक जगह पर घूमना व्यक्ति के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन यह सिर्फ उस व्यक्ति के लिए ही अच्छा नहीं होता है बल्कि इसका प्रभाव उस देश या उस जगह के आर्थिक विकास पर भी पड़ता है। दरअसल जब भी कोई यात्री किसी ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाता है, तो ऐसा तो है नहीं कि वह सिर्फ वहां के नजारे और हवा को कंज्यूम करे। वह उसके साथ-साथ उस जगह का पसंदीदा खाना, रहना, वाहन का उपयोग, प्रसिद्ध वस्तुओं को खरीदना आदि गतिविधियां भी करता है। जिससे उस जगह की अर्थिक गतिविधियां बढ़ जाती है। जिससे धन का आगमन शुरू होता है।
क्या होता है पर्यटन
आमतौर पर पर्यटन का अर्थ है किसी भी सामान्य वातावरण से बाहर छुट्टियां बिताना या व्यवसाय के लिए यात्रा पर जाना या वहां कुछ समय के लिए रुकना। पर्यटन एक गतिशील और बहुआयामी उद्योग है जो वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में एक बड़ी भूमिका निभाता है। वित्तीय घटक से परे, पर्यटन विचारों का आदान-प्रदान करने और दूसरों को दुनिया की समृद्ध, विस्तृत संस्कृतियों से परिचित कराने का भी काम करता है। किसी भी देश या शहर में पर्यटन को बढ़ावा देना राजस्व पर सीधा असर डालता है।
पर्यटन का आर्थिक योगदान प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरीकों से महसूस किया जाता है। जहाँ प्रत्यक्ष आर्थिक प्रभाव तब बनते हैं जब आवास और मनोरंजन, खाद्य और पेय सेवाएँ, और खुदरा वस्तुएं बेची जाती हैं। इसके विपरीत पर्यटन के अप्रत्यक्ष आर्थिक प्रभाव निजी और सरकारी हितों से पर्यटन की पेशकश के आसपास निवेश व्यय में पाए जा सकते हैं। यह निवेश स्पष्ट रूप से पर्यटन से संबंधित नहीं हो सकता है, लेकिन इससे पर्यटकों और स्थानीय हितधारकों को लाभ होता है।
सम्बंधित ख़बरें
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
सोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग, 12 मई को अगली सुनवाई
Maharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
बंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश
साल 2019 में लगभग 1.4 बिलियन लोगों ने दूसरे देश का दौरा किया था। जिसमें पर्यटकों के खर्च ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में लगभग 1.45 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर का योगदान दिया था । 2019 में करीब 48 प्रतिशत पर्यटक और 51 प्रतिशत आगमन यूरोप में हुआ था।
अन्य पर्यटकों को आकर्षित करे
जब भी कोई यात्री किसी जगह पर जाता है, तो वह उस जगह को पूरी तरह से एक्सप्लोर करता है। जिसकी प्रशंसा अपने हर करीबी इंसान से करता है। जिसकी तस्वीरें देख और उस जगह के बारे में सुनकर अन्य लोग भी उस पर्यटन स्थल पर आकर्षित होते हैं। इस तरह उस जगह के पर्यटन को बढ़ावा मिलता है और इससे अर्थिक बदलवा आता है।
नए व्यवसायों के लिए अवसर प्रदान करे
अगर हम किसी भी जगह पर अक्सर घूमने जाते हैं, तो यह वहां के लिए नए व्यवसायों और आर्थिक गतिविधियों का बढ़ाने का मिलता है। इससे स्थानीय बिजनेस में भी नई ऊर्जा मिलती है। पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा लोगों को अपने खुद के व्यवसाय खोलने के लिए प्ररित करता है।
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
भविष्य में रहने की अधिक संभावनाएं
किसी भी जगह पर घूमने से वहां पर अन्य लोगों के रहने की संभावनाएं भी बढ़ जाती हैं। आप देख सकते हैं कि अक्सर किसी भी खूबसूरत जगह से आने के बाद लोग यह बात करते हैं कि वह उस जगह पर रहने का प्लान कर रहे हैं।
पर्यटकों का देश या शहर पर सकारात्मक प्रभाव
किसी भी जगह पर पर्यटन को बढ़ावा मिलने पर वहां के स्थानीय लोगों को फायदा मिलता है। इससे उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर होती है। इसके अलावा आय और संपत्ति में वृद्धि देखने को मिलती है। उन जगहों पर मौजूद ऐतिहासिक और प्राचीन स्थलों का पुनर्निमार्ण और जीर्णोद्धार होता है और उस जगह की संस्कृति को प्रोत्साहन मिलता है। इसके कारण स्थानीय अर्थव्यवस्था और वस्तुओं का निर्माण स्थानीय स्तर पर अधिक होता है। जिससे स्थानीय व्यापार मालिकों को नए बाजार के लिए अवसर प्राप्त होते हैं।
Tourism can change any country or city know how
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सैमसन के ‘पावर शो’ के सामने बेबस हुई DC, पॉइंट्स टेबल में CSK की छलांग, प्लेऑफ क्वालीफाई की उम्मीदें बरकरार
May 06, 2026 | 08:56 AMसोनम रघुवंशी की जमानत पर मेघालय सरकार सख्त, हाई कोर्ट से की बेल रद्द करने की मांग, 12 मई को अगली सुनवाई
May 06, 2026 | 08:55 AMMaharashtra Police Exam: महाराष्ट्र पुलिस भर्ती पर सवाल, ‘कॉपी-पेस्ट’ पेपर से पारदर्शिता पर उठे गंभीर आरोप
May 06, 2026 | 08:47 AMबंगाल के चुनावी नतीजों के बाद दहला कोलकाता, टीएमसी दफ्तर पर चला बुलडोजर, बवाल पर सीईसी ने दिया ये आदेश
May 06, 2026 | 08:44 AMNagpur Kalamna Fire Incident: 2 सॉ मिलें जलकर खाक, 7 दमकलों ने घंटों में पाया काबू
May 06, 2026 | 08:39 AMMaharashtra Water Crisis: अल-नीनो का असर! कम बारिश के संकेत, पेयजल को प्राथमिकता देने के निर्देश
May 06, 2026 | 08:36 AMफिर बिगड़े BJP विधायक प्रीतम लोधी के बोल, कांग्रेस पर कहा- इनका काम सिर्फ भौंकना
May 06, 2026 | 08:29 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM










