नवरात्रि में गरबा और डांडिया नाइट को बनाना है खास तो इन बेहतरीन जगहों पर जरूर बनाएं घूमने का प्लान

नवरात्रि के इस पावन मौके पर लोग मां दुर्गा का व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जाता है। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप गुजरात जैसा गरबा और डांडिया कर सकते हैं। अगर आप भी नवरात्रि पर डांडिया या गरबा का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो कुछ बेहतरीन जगहों पर घूमने जा सकते हैं।
गरबा और डांडिया नाइट के लिए भारत की जगहें
गरबा और डांडिया नाइट (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नवरात्रि के इस पावन मौके पर लोग मां दुर्गा का व्रत रखते हैं और पूजा करते हैं। इसके साथ ही कई जगहों पर गरबा और डांडिया नाइट का भी आयोजन किया जाता है। इस वजह से भी बच्चे से लेकर बड़े तक शारदीय नवरात्रि आने का इंतजार करते हैं। इसके लिए गुजरात बहुत ही बेहतरीन जगह मानी जाती हैं। लेकिन इसके अलावा भी भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर आप गुजरात जैसा गरबा और डांडिया कर सकते हैं। अगर आप भी नवरात्रि पर डांडिया या गरबा का लुत्फ लेना चाहते हैं, तो कुछ बेहतरीन जगहों पर जा सकते हैं। आइए, जानते हैं इन जगहों के बारे में-

इन जगहों पर करें नवरात्रि सेलिब्रेट

दिल्ली

गुजरात के अलावा दिल्ली में भी नवरात्रि बहुत ही धूमधाम से सेलिब्रेट की जाती है। यहां पर कई ऐसी जगहें हैं, जहां पर नौ दिनों तक काफी धूम दिखाई देती है। इसके अलावा आसपास की कुछ जगहों पर भी इसका मजा लिया जा सकता है। इसके लिए आप नोएडा सेक्टर 18, बेगस मॉल द्वारका, ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट फरीदाबाद, पैसिफिक डांडिया नाइट्स, नोएडा सेक्टर 75 में मौजूद स्थित स्पेक्ट्रम मॉल में भी डांडिया नाइट का आयोजन किया जा रहा है। अगर आपने अभी तक गरबा या डांडिया नाइट का मजा नहीं लिया है, तो यहां घूमने के लिए आ सकते हैं।

गरबा और डांडिया नाइट के लिए भारत की जगहें
गरबा और डांडिया नाइट (सौ. सोशल मीडिया)

मुंबई

मुंबई सितारों की नगरी कही जाती है। यहां पर हर त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाए जाते हैं। मुंबई की कई जगहें पर गरबा और डांडिया कराया जाता है। नवरात्रि के मौके पर अगर आप मुंबई हैं, तो यहां पर जाया जा सकता है।

बेंगलुरु

दक्षिण भारत में डांडिया का मजा लेना चाहते हैं, तो यह समय बहुत ही सही रहेगा। नवरात्रि के टाइम पर बेंगलुरु शहर में कई जगहों पर इसका आयोजन किया जाता है। यह आयोजन इतना भव्य होता है कि कई बॉलीवुड के सितारे भी यहां आते हैं।

महाराष्ट्र, ठाणे

यूं तो हर साल देशभर में फेमस जगहों पर डांडिया और गरबा किया जा सकता है। यहां पर दूर दूर से लोग इस आयोजन में शामिल होने के लिए आते हैं। महाराष्ट्र के ठाणे में ऑक्ट्रॉय ग्राउंड पर भी नवरात्रि का उत्सव मनाया जाता है। इसके लिए आप एंट्री फीस भी देनी होगी।

अहमदाबाद

गुजरात के अहमदाबाद गरबा और डांडिया के लिए जाना जाता है। यहां पर नवरात्रि का त्यौहार बहुत ही उत्साह से मनाया जाता है। अगर आप यहां पर हैं, तो डांडिया नाइट में हिस्सा जरूर लें। कई जगहों पर काफी कम एंट्री फीस में आप भव्य आयोजन में शामिल भी हो सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com