-
रवि, 5 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Know Uttarakhand Char Dham Yatra 2025 Opening Dates
Char Dham Yatra 2025: जानें उत्तराखंड में कब खुलेंगे चारधाम के कपाट, परिवार के साथ कर लें जानें की तैयारी
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तराखंड की पवित्र भूमि चार धाम यात्रा के लिए जानी जाती है। यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के आते हैं। साल 2025 में चार धाम के कपाट फिर से खुलने को तैयार हैं।

जानें उत्तराखंड में कब खुलेंगे चार धामों के कपाट
Uttarakhand Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड की पवित्र भूमि चार धाम यात्रा के लिए जानी जाती है। यहां पर हर साल लाखों श्रद्धालु गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के दर्शन करने के आते हैं। दरअसल खराब मौसम की वजह से सर्दियों में चारो धाम के कपाट को भक्तों के लिए बंद कर दिया जाता है। साल 2025 में चार धाम के कपाट फिर से खुलने को तैयार हो चुके हैं। बता दें कि इस साल चारधाम की यात्रा 30 अप्रैल से शुरू की जा रही है। यह दिन काफी शुभ है क्योंकि इस दिन अक्षय तृतीया है। जानकारी के अनुसार पिछले साल करीब 11 लाख लोग बद्रीनाथ पहुंचे थे वहीं 13.5 लाख श्रद्धालुओं ने केदारनाथ के दर्शन किए।
कब खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट
बद्रीनाथ धाम के कपाट 4 मई 2025 को सुबह 6 बजे से खोल दिए जाएंगे। इससे पहले मंदिर में विधि विधान से पूजा की जाएगी। कपाट को खोलने से पहले 22 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के लिए गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा की शुरुआत होगी। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है जिसमें भगवान बद्री के महाभिषेक के लिए एक तेल तैयार किया जाता है। भगवान के अभिषेक के लिए तिलों का तेल निकाला जाता है। यह तेल स्थानीय सुहागिन महिलाएं तैयार करती हैं। इसके बाद कलश यात्रा की शुरुआत होती है जो ऋषिकेश और रुद्रप्रयाग से होते हुए 3 मई को बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी। इसके बाद 4 मई को कपाट खोल दिए जाएंगे। बता दें कि पिछले साल बद्रीनाथ धाम के कपाट 17 नवंबर को बंद कर दिए थे।
इस दिन खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
केदारनाथ धाम को खोलने की अभी घोषणा नहीं की गई है। यह इस साल फरवरी 26 महाशिवरात्रि के बाद तय किया जाएगा। 2024 की बात करें तो केदारनाथ धाम 10 मई को खोले गए थे। इसके अलावा अक्षय तृतीया के दिन गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट भी खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही चार धाम की यात्रा शुरू हो जाएगी।ॉ
सम्बंधित ख़बरें
अयोध्या के बाद अब बदरीनाथ धाम में ‘चंदा चोरी’! मंदिर समिति ने बिठाई जांच, CCTV फुटेज से होगा बड़ा खुलासा
16 दिन पहले बेटे की मौत, अब मां ने भी छोड़ी दुनिया… जसपाल राणा के 50वें जन्मदिन पर नहीं रही श्यामा देवी
कर्णप्रयाग मारपीट मामले में गिरफ्तार चारों निहंग सिखों को कोर्ट से मिली जमानत, सुनवाई रहेगी जारी
अयोध्या के बाद बदरी-केदार मंदिर समिति पर भ्रष्टाचार का आरोप, RTI में सामने आईं अनियमितताएं
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
चार धाम यात्रा का महत्व
उत्तराखंड की चार धाम यात्रा हर हिंदू के लिए बहुत ही महत्व रखती है। मान्यताओं के अनुसार चार धाम की यात्रा करने से व्यक्ति के पाप नष्ट हो जाते हैं। ऐसा करने से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। धर्म शास्त्रों में भी चार धाम यात्रा का वर्णन मिलता है।
Know uttarakhand char dham yatra 2025 opening dates
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘अत्यंत पीड़ादायक है’, राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर कोषाध्यक्ष का पहला बयान, बोले- आय-व्यय का पूरा हिसाब सुरक्षित
Jul 05, 2026 | 08:52 PMनवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
Jul 05, 2026 | 08:51 PMअंशुला कपूर की चूड़ा सेरेमनी में दिखा परिवार का प्यार, जान्हवी ने निभाई रस्म, अर्जुन संग इमोशनल पल ने जीता दिल
Jul 05, 2026 | 08:37 PMMP में बनेगी घातक मिसाइलें… अदाणी ग्रुप ने 2500 करोड़ का करेगा निवेश, प्रोजेक्ट से बदलेगी देश की किस्मत!
Jul 05, 2026 | 08:25 PMछत्रपति संभाजीनगर जिला बैंक चुनाव में महायुति 20 में 19 सीटों पर जीती, दानवे की एंट्री से मविआ में फूट
Jul 05, 2026 | 08:23 PMपृथ्वी शॉ ने मंगेतर आकृति अग्रवाल को दिया धोखा! 3 महीने में ही टूट गई सगाई? गर्लफ्रेंड ने कहा- सच है हर अफवाह
Jul 05, 2026 | 08:20 PM‘नौकरों जैसा बर्ताव करती थीं ममता’, राहुल सिन्हा ने पूर्व CM पर लगाए गंभीर आरोप; BJP नेता ने खोले कई राज
Jul 05, 2026 | 08:16 PMवीडियो गैलरी

Ali Khamenei Funeral: खामेनेई के जनाजे के बीच “3000” कब्रें क्यों खोद रहा ईरान?-VIDEO
Jul 05, 2026 | 04:18 PM
‘अमेरिका में सभ्यता और इतिहास की कमी’, ट्रंप की टिप्पणी पर भड़का ईरान; देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 03:07 PM
Khamenei Funeral: ईरान में खामेनेई के जनाजे की भीड़ देख ट्रंप ने किसे दे दी धमकी?, VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:43 PM
राम मंदिर में क्यों अचानक लागू हुआ नया रोस्टर सिस्टम? क्या दान गबन कांड के बाद अब बदल जाएगी पूरी व्यवस्था!
Jul 05, 2026 | 02:35 PM
राम मंदिर चोरी कांड पर फट पड़े संतोष दुबे, किया बड़े खुलासे!
Jul 05, 2026 | 02:22 PM
चोरी भी हम करेंगे, जांच भी हम! राम मंदिर मामले में पप्पू यादव ने सरकार को जमकर घेरा, देखें VIDEO
Jul 05, 2026 | 02:09 PM














