झांसी का किला शहर के बीचोबीच स्थित है, जिससे परिवहन आसान हो जाता है। झांसी रेलवे स्टेशन किले से लगभग 3 किमी की दूरी पर है। यहां पहुंचने के लिए बस, टेम्पो, रिक्शा जैसे सस्ते साधन और कार से भी पहुंचा जा सकता है। शहर से नजदीक एयरपोर्ट ग्वालियर एयरपोर्ट है, जो झांसी से लगभग 103 किमी दूर है।