-
शुक्र, 19 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Irctc Tour Package To Visit South India And Jyotirlinga Together
दक्षिण भारत की यात्रा और ज्योतिर्लिंग दर्शन एक साथ करने के लिए बुक करें ये टूर पैकेज
- Written By: प्रीति शर्मा
IRCTC Tour Package of South India: दक्षिण भारत की कई जगहों को एक साथ देखने के लिए आईआरसीटीसी के टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं। ये टूर पैकेज अच्छे और काफी सस्ते होते हैं जो ट्रैवलिंग को आसान बनाते हैं।

दक्षिण भारत टूर पैकेज (सौ. फ्रीपिक)
IRCTC Tour Package 2025: भारतीय रेलवे की सहायक कंपनी आईआरसीटीसी इस बार दक्षिण भारत की यात्रा के लिए एक खास टूर पैकेज लेकर आई है। इस टूर पैकेज में साउथ इंडिया की खूबसूरत जगहों के अलावा दो ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने का भी अवसर मिलेगा। सुख सुविधाओं से भरपूर यह यात्रा पर्यटकों के लिए एक सुनहरा मौका है। इस टूर पैकेज का नाम ज्योतिर्लिंग विद दक्षिण दर्शन यात्रा है।
ज्योतिर्लिंग विद दक्षिण दर्शन यात्रा नाम से लॉन्च किया गया यह टूर पैकेज 10 रात और 11 दिन के लिए है। इस शुरुआत 21 अगस्त 2025 को होने वाली है। इसके लिए आप रीवा, सतना, मैहर, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, इटारसी, बैतूल, नागपुर जैसी जगहों से यात्रा की शुरुआत कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में आप परिवार के साथ यात्रा प्लान कर सकते हैं।
दक्षिण भारत उन जगहों में से एक है वहां की प्राकृतिक सुंदरता सबसे निराली है। इस जगह को देखने भर से ही लोगों के मन को शांति और सुकून का अहसास होता है। परिवार के साथ किसी लंबी छुट्टियों का प्लान कर रहे हैं, तो इस टूर पैकेज में टिकट बुक कर सकते हैं। इस यात्रा के दौरान आपको तिरुपति, मदुरै, कन्याकुमारी सहित मल्लिकार्जुन और रामेश्वरम के दर्शन करने का अवसर मिलेगा।
सम्बंधित ख़बरें
IRCTC की भारत गौरव ट्रेन से 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन, 11 जुलाई को रीवा से होगी शुरुआत
रेल यात्रियों की टेंशन खत्म, अब AI रखेगा खाने पर 24 घंटे नजर, चूहा-मक्खी दिखते ही होगा अलर्ट
Brother’s Day 2026: भाई के साथ बनाएं एडवेंचर भरे प्लान, करें मजेदार एक्टिविटी, ट्रिप के लिए ये हैं खास जगहें
IRCTC Golden Chariot: शाही ठाठ और लग्जरी सुविधा एकसाथ… महाराजाओं जैसा सफर होगा आसान, फिर लौटी गोल्डन चैरियट
किन जगहों पर मिलेगा घूमने का अवसर
परिवार के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर और पद्मावती मंदिर के दर्शन करें। यहां पर आपको रामेश्वरम में रामनाथस्वामी मंदिर, मदुरै में मीनाक्षी मंदिर, कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल, गांधी मंडपम, कन्याकुमारी मंदिर और सूर्यास्त के साथ श्रीशैलम में मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग के दर्शन कराए जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- नागपुर के सेमिनरी हिल्स में मिलेगा लोनावाला जैसे सुकून, पार्टनर के साथ बिताएं समय
कितना होगा टूर पैकेज का किराया
आईआरसीटीसी के इस खास टूर पैकेज में आप अपने बजट के हिसाब से टिकट बुक कर सकते हैं। जिसको तीन स्तरों में बांटा गया है। इकोनॉमी क्लास (स्लीपर), स्टैंडर्ड (3 एसी) और कम्फर्ट (2 एसी) आदि शामिल है। अगर आप स्लीपर क्लास में सफर करना चाहते हैं तो इसके लिए प्रति व्यक्ति किराया 20800 रुपए है। वहीं 3 क्लास एसी में सफर करने का किराया 35000 रुपए प्रति व्यक्ति है। इसके अलावा 2 एसी में ट्रैवल करने के लिए आपको सिर्फ 46500 रुपए प्रति व्यक्ति शुल्क देना होगा।
अगस्त में शुरू होने वाले इस टूर पैकेज को परिवार के साथ घूमने के लिए बुक किया जा सकता है। बजट में ट्रैवल करने की सोच रहे लोगों के लिए ये टूर पैकेज एकदम परफेक्ट रहेगा। जिसमें आपको कई धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे।
Irctc tour package to visit south india and jyotirlinga together
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
विश्व सिकल सेल दिवस पर ओंकारेश्वर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी मुख्य अतिथि
Jun 19, 2026 | 09:14 AMWomen’s World Cup: टीम इंडिया की स्टार गेंदबाज श्रेयंका पाटिल टूर्नामेंट से बाहर, इस RCB स्पिनर की हुई एंट्री
Jun 19, 2026 | 09:09 AMमानसून से पहले अलर्ट: बस ऑपरेटरों को आरटीओ की सख्त हिदायत, पानी भरे पुल-पुलियों से नहीं गुजरें वाहन
Jun 19, 2026 | 09:03 AMगोंदिया में बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस सेवा दल ने सौंपा ज्ञापन, कहा- महंगाई के नया रिकॉर्ड बना रही BJP
Jun 19, 2026 | 08:59 AMHaunted 3D Day 7: ‘हॉन्टेड 3D’ का धमाल जारी, 7वें दिन कमाई से सबको चौंकाया, पहले हफ्ते में बटोरे इतने करोड़
Jun 19, 2026 | 08:53 AMMeloni Daughter Viral Video: G7 समिट में छाईं इटली PM जॉर्जिया मेलोनी की बेटी, मासूमियत ने जीता दिल
Jun 19, 2026 | 08:53 AME20 के बाद अब E100 की बारी! क्या भारत अपना रहा है ब्राजील का एथेनॉल मॉडल? जानें यह कैसे काम करता है
Jun 19, 2026 | 08:53 AMवीडियो गैलरी

यकीन नहीं होता, लेकिन यह सच है! लद्दाख में मौजूद फोन में दिखने लगा चीन का टाइम जोन, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
Jun 18, 2026 | 11:09 PM
गर्लफ्रेंड से बात नहीं हुई तो टावर पर चढ़ा प्रेमी, 3 घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:27 PM
सपा में होने वाली है बड़ी बगावत? ओमप्रकाश राजभर के दावे से मची हलचल, देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 10:18 PM
पेपर नहीं, पूरा आंसर लीक, राजस्थान यूनिवर्सिटी में छात्रों को उत्तर पत्र मिलने पर बवाल; VIDEO वायरल
Jun 18, 2026 | 09:54 PM
मॉल नहीं, ये तो पूरा हिंदुस्तान है, महाकाल की नगरी में ₹284 करोड़ से बन रहा अनोखा PM एकता मॉल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:28 PM
RSS को सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं… खड़गे के बयान पर विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस की खोली पोल; देखें VIDEO
Jun 18, 2026 | 09:15 PM














