-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Travel »
- Indias Biggest Airports
भारत के इन शहरों में है सबसे बड़े एयरपोर्ट, इतनी जगह में फैला है एरिया की 100 घर बन जाए
- Written By: अपूर्वा नायक
देश में कई बड़े एयरपोर्ट है, जिसमें ऐसे एयरपोर्ट्स का नाम शामिल है। ये एयरपोर्ट्स साइज में इतने बड़े होते हैं कि इनमें पूरे मोहल्ले बस सकते हैं। आज हमने ऐसे एयरपोर्ट्स की पूरी लिस्ट बनायी है।

इंडियन एयरपोर्ट्स (सौ. सोशल मीडिया )
भारत में कई ऐसे हवाई अड्डे हैं, जो एयरपोर्ट नहीं बल्कि किसी शहर के जितने बड़े हैं। इतना ही नहीं इन एयरपोर्ट्स के रनवे भी इतने लंबे है कि मैराथन दौड़ने वाले भी थक जाए। ये ऐसे एयरपोर्ट्स है, जहां बिना बाहर निकले ही पैसेंजर्स आराम से पैदल वॉकिंग कर लें।
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है, जो तकरीबन 5,500 एकड़ में फैला हुआ है। हालांकि अब ये रिकॉर्ड भी टूटने वाला है, क्योंकि उत्तर प्रदेश में बन रहा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है।
इसके अलावा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट भी इस लिस्ट में जल्द ही शामिल होने वाला है। जिसके शुरू होते ही ये एयरपोर्ट 2,866 एकड़ में फैला भारत का चौथा सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। आइए जानते हैं ऐसे एयरपोर्ट्स के बारे में जिसके सामने बाकी देशों के एयरपोर्ट्स की चमक भी कम हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Passport Fee Hike: विदेश घूमने का प्लान है? पहले जान लें, पासपोर्ट बनवाना अब हो गया महंगा
हवाई यात्रियों के लिए बड़ी राहत: 6 महीने में 73 हजार शिकायतों का समाधान, MoCA की नई व्यवस्था हुई कारगर
दिल्ली के IGI एयरपोर्ट पर एयर इंडिया के 3 विमान हुए डैमेज, सुरक्षा पर उठे सवाल; जानिए क्या है पूरा मामला?
Russia Aviation Fuel Ban: रूस ने 6 महीने के लिए एविएशन फ्यूल निर्यात पर लगाई रोक, यूक्रेन हमले बने वजह
राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, हैदराबाद
हैदराबाद के शमशाबाद में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट 5,500 एकड़ यानी 2,200 हेक्टेयर में फैला हुआ है। इसे 23 मार्च 2008 को पुराने बेगमपेट एयरपोर्ट की जगह शुरू किया गया था। ये भारत का ऐसा पहला एयरपोर्ट था, जिसने अपनी सुविधाओं के लिए सोलर पावर का इस्तेमाल किया।
इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दिल्ली
देश की राजधानी दिल्ली में फैला हुआ इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट लगभग 5,100 एकड़ में बना हुआ है और ये उत्तर भारत का सबसे बड़ा एयर ट्रैवल हब माना जाता है। टर्मिनल 3, जो साल 2010 में बना हुआ था, उस समय दुनिया की 8वीं सबसे बड़ी बिल्डिंग और देश की सबसे बड़ी पब्लिक बिल्डिंग थी।
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बेंगलुरु
केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बेंगलुरु तकरीबन 4,000 एकड़ में फैला हुआ है और इसे स्पेशली बेंगलुरु की तेजी से बढ़ती टेक इंडस्ट्री को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ये देश का पहला ऐसा एयरपोर्ट है, जहां फेस रिक्निशन को बोर्डिंग के लिए ऑप्शनल रुप से इस्तेमाल किया जाता है, जिससे अब फिजिकल बोर्डिंग पास या आईडी की जरूरत नहीं होती है। इस एयरपोर्ट में 10,000 से भी ज्यादा पेड़ और पौधे लगे हैं, जो कर्नाटक के 5 अलग-अलग इकोलॉजिकल जोन्स को दिखाता हैं।
गर्लफ्रेंड के साथ ऊटी की रोमांटिक जगहों का करें दीदार, जहां शूट हुई है बॉलीवुड फिल्में
इस लिस्ट में और भी कई एयरपोर्ट्स का नाम शामिल हैं
मनोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गोवा, 2132 एकड़
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची, 1568 एकड़
छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, मुंबई, 1,500 एकड़
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, नागपुर, 1,355 एकड़
कोचीन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, कोचीन, 1,124 एकड़
Indias biggest airports
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Explainer: कौन थीं सरला भट्ट? 36 साल बाद अदालत पहुंचा मामला, क्या अब कश्मीरी पंडितों को मिल पाएगा न्याय?
Jul 02, 2026 | 04:27 PMReal TMC Claim: ‘हम ही असली TMC हैं’, चुनाव आयोग पहुंचा बागी गुट ने किया दावा; ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें
Jul 02, 2026 | 04:27 PMSamsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Jul 02, 2026 | 04:25 PMOverthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Jul 02, 2026 | 04:25 PMकोटेदारों ने की मुख्य सचिव से शिकायत, सड़े गले चावल कैसे बांटे साहब, इसे जानवर ही खा सकते हैं, गरीब लोग नहीं
Jul 02, 2026 | 04:22 PMमंडला में बदहाल व्यवस्था के खिलाफ नरेंद्र का धरना; BJP सांसद और कैबिनेट मंत्री के नगर में आमजन विकास को मोहताज
Jul 02, 2026 | 04:18 PMछत्रपति संभाजीनगर में आयुक्त तुकाराम मुंढे के आदेश पर FDA ने दो रेस्तरां के लाइसेंस को किया निलंबित
Jul 02, 2026 | 04:15 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














