-
गुरु, 9 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Hemkund Sahib Yatra Is Ready To Open Know Complete Information Here
हेमकुंड साहिब के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुलने को हैं तैयार, यहां मिलेगी यात्रा से जुड़ी पूरी जानकारी
- Written By: प्रीति शर्मा
उत्तराखंड की हसीन वादियों में स्थित हेमकुंड साहिब यात्रियों के लिए जल्द ही खुलने वाला है। इस जगह की खूबसूरती और पवित्रता श्रद्धालुओं को अपनी तरफ आकर्षित करती है। यह सिख धर्म के पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है।

हेमकुंड साहिब (सौ. सोशल मीडिया)
उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित हेमकुंड साहिब बर्फ से ढके पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हुआ है। यह स्थान बहुत ही पवित्र और शांत है। सिख धर्म के लिए यह जगह बहुत ही खास है क्योंकि यहां गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब है। इस साल हेमकुंड साहिब की यात्रा करने आप भी उत्तराखंड की हसीन वादियों में जा सकते हैं। यह जगह धार्मिक महत्व के अलावा प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है।
कब खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
सिख श्रद्धालुओं के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक हेमकुंड साहिब के कपाट इस साल 25 मई को खोल दिए जाएंगे। यात्रा के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की बुकिंग भी शुरू हो गई है। अगर आप हेमकुंड साहिब की यात्रा करने जाना चाहते हैं तो इसकी शुरुआत ऋषिकेश या हरिद्वार से कर सकते हैं। गोविंद घाट से हेमकुंड साहिब तक का सफर पैदल यात्रा करके श्रद्धालु तय कर सकते हैं। पैदल, घोड़े या खच्चर के अलावा आप हेलीकॉप्टर सेवाओं का भी आनंद ले सकते हैं।
समुद्र तल से करीब 15000 फीट ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड बहुत ही खूबसूरत जगह है। यहां पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिलती है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी इंतजाम किया है। जिसके तहत मेडिकल कैंप, ऑक्सीजन सुविधा और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Harela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
बद्रीनाथ मंदिर घोटाला: पर्सनल असिस्टेंट प्रमोद नौटियाल सस्पेंड, हाई-लेवल कमेटी तैयार, आनंद स्वरूप करेंगे जांच
अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे पर बवाल! CCTV फुटेज सामने आते ही इस बड़े अधिकारी पर गिरी गाज
उत्तराखंड में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, बद्रीनाथ मार्ग बंद, आदि कैलाश यात्रा स्थगित
हेमकुंड साहिब क्यों है खास
यह स्थल सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी को समर्पित है। यहां एक सात पहाड़ों से घिरा पवित्र सरोवर है जिसे हेमकुंड कहा जाता है। यह गुरुद्वारा साल में सिर्फ पांच छह महीने ही खुला रहता है। इस जगह बर्फबारी होती है जिसकी वजह से ज्यादातर समय यह बंद रहता है।
हर साल की तरह इस साल भी हेमकुंड साहिब यात्रा को लेकर श्रद्धालु उत्साहित हैं। उत्तराखंड प्रशासन और गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने यात्रा के सफल आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली है। यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
कैसे पहुंचें हेमकुंड
दिल्ली से ऋषिकेश तक ट्रेन के जरिए आप जा सकते हैं। जहां से आपको गोविंदघाट तक बस से जाना होगा। जिसके बाद घांघरिया से हेमकुंड साहिब पैदल यात्रा करनी होती है। यहां पर बजट में आप पूरी यात्रा कर सकते हैं।
Hemkund sahib yatra is ready to open know complete information here
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM














