-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Boat Safari Will Start In Pench Tiger Reserve In The New Year
पर्यटकों के लिए खुशखबरी, नए साल में पेंच टाइगर रिजर्व में शुरू होगी बोट सफारी
- Written By: आकाश मसने
नए साल से पहल पेंच टाइगर रिजर्व में आने वाले पर्यटकों के लिए वन विभाग की ओर से खुशखबरी मिली है। नए साल में यहां बोट सफारी की शुरुआत होने जा रही है। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली है।

फाइल फोटो (सोर्स: सोशल मीडिया)
नागपुर: पेंच टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। देश-विदेश में मशहूर पेंच में हर वर्ष लाखों पर्यटक जंगल के खूबसूरत दृश्यों और प्रकृति का आनंद लेने पहुंचते हैं। 789 वर्ग किमी में फैले वन में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को बाघ, तेंदुआ, हिरण, नीलगाय, बारहसिंगा, लोमड़ी आदि वन्यजीवों के दीदार होते हैं। नए साल में भी पर्यटकों की भीड़ उमड़ेगी।
अब पर्यटकों के लिए वन विभाग की ओर से खुशखबरी मिली है। पेंच टाइगर रिजर्व को अधिक आकर्षक बनाने के लिए यहां बोटिंग सफारी शुरू करने की योजना बनाई गई थी। नए वर्ष में बोटिंग सफारी शुरू होने के संकेत प्राप्त हुए हैं। इसके लिए महाराष्ट्र इको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड (MEDB) के माध्यम से सरकार को स्थायी पर्यटन के लिए 2.5 करोड़ रुपये की व्यापक योजना सौंपी गई थी।
बोटिंग सफारी के तहत 1.5 करोड़ की लागत से पेंच में 2 गैर प्रदूषणकारी इलेक्ट्रिक नौकाएं लाई जाएंगी। बोटिंग सफारी का उद्देश्य नाव सफारी को एक प्रमुख पर्यटक आकर्षण के रूप में बढ़ावा देना है और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
सम्बंधित ख़बरें
मार दो सर, डरूंगा नहीं!, दिल्ली पुलिस की बर्बरता के सामने डटे नागपुर के भरत बनैत, न्यूज चैनल पर छलका दर्द
नागपुर SBL ब्लास्ट: फॉरेंसिक एक्सपर्ट उकुंडे पहुंचे हाईकोर्ट, 10 मौतों के असली कारण का पता लगाने का किया दावा
स्टे देकर मामला लटकाने पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त, ग्राम विकास मंत्री को 3 हफ्ते की मोहलत, जानें पूरा मामला
नागपुर में झमाझम बारिश के बाद भी पिछले साल से 22% कम पानी! जानिए किस डेम में कितना जल स्टॉक
टूर एंड ट्रेवल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए इस लिंक पर क्लिक करें!
1,500 रुपये रहेगा टिकट शुल्क
सोलार पावर से चलने वाली 2 नौकाओं से रोजाना 2 ट्रिप प्रति नौका ऐसे कुल 4 ट्रिप लगाई जाएंगी। सुबह और दोपहर कोलितमारा से कुवारा भिवसेन होते हुए नवेगांव खैरी तक लगभग 23 किमी लंबे रूट पर पर्यटकों को जल पर्यटन का आनंद मिलेगा। इसमें लगभग 2.5 घंटे का समय लगेगा।
एक बोट में 24 पर्यटक सवार हो सकेंगे। इसके तहत रोजाना कुल 96 पर्यटक बोटिंग सफारी का आनंद ले सकेंगे। बोटिंग सफारी के लिए प्रति पर्यटक 1,500 रुपये का टिकट शुल्क लिया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है।
नौकाओं के आने का इंतजार
अधिकारियों के अनुसार पेंच टाइगर रिजर्व में पर्यटकों को जल पर्यटन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बोटिंग सफारी शुरू की जा रही है। इसके तहत 2 इलेक्ट्रिक नौकाएं लाई जाएंगी। इसके बाद पर्यटक बोटिंग सफारी का आनंद ले सकेंगे। पेंच में बोटिंग सफारी वर्ष 2024 में ही शुरू की जानी थी लेकिन नाव के अभाव में इसे शुरू नहीं किया जा सका।
दोनों नौकाएं इस वर्ष जून माह में दक्षिण भारत से लाई जानी थीं लेकिन भारी बारिश के और बाढ़ जैसे हालातों के कारण नावें नहीं लाई जा सकीं। दोनों नौकाएं जल्द ही पेंच में आ जाएंगी। इसके बाद बोटिंग सफारी पर्यटकों के लिए उपलब्ध होगी।
इस तरह है योजना
- 2.5 करोड़ रुपये कुल लागत
- 23 किमी पानी में होगी सैर
- 2.5 घंटे तक होगा भ्रमण
- 24 पर्यटक बैठेंगे 1 नाव में
- 1.25 करोड़ में 2 नौकाएं
Boat safari will start in pench tiger reserve in the new year
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM














