-
बुध, 29 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Travel »
- Best Places To Celebrate Ganesh Chaturthi In India With Family
देश की 6 जगहों पर गणपति बप्पा का होता है भव्य स्वागत, आनंद से झूम उठेगा मन
Famous Places for Ganesh Chaturthi: गणेश उत्सव भारत के किसी एक जगह या शहर में नहीं बल्कि पूरे देश में समान रुप से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यहां जगह-जगह गणपति बप्पा का आगमन धूमधाम से किया जाता है। इन जगहों पर भारत की संस्कृति और पारंपरिक धरोहर को देखने के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए।
- Written By: प्रीति शर्मा
गणेश चतुर्थी 2025 (सौ. एक्स)

भारत में गणेश चतुर्थी एक त्योहार नहीं बल्कि आस्था और उल्लास का संगम माना जाता है। देश के कोने-कोने में गणपति बप्पा भव्य पंडाल में विराजमान होते हैं जो हर किसी को मोह लेते हैं। चारों तरफ सजावट और ढोल ताशों की गूंज इस उत्सव का मजा दोगुना कर देती है। देश के कई शहर ऐसे हैं जहां पर गणेश चतुर्थी बहुत ही शानदार अंदाज में मनाया जाता है। इन जगहों पर आपको एक बार जरूर जाना चाहिए।

गणेश उत्सव की असली धूम देखनी है तो महाराष्ट्र के प्रसिद्ध शहर मुंबई जाना चाहिए। यहां पर दस दिनों तक शहर का नजारा एकदम अनोखा रहता है। इस दौरान सबके बीच मुंबई के लालबागचा राजा लाखों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होते हैं। हर साल यहां भक्त बप्पा का इंतजार करते हैं। जहां जगह-जगह खूबसूरत थीम वाले पंडाल लगाए जाते हैं।
Photo: कम खर्च में विदेश घूमना चाहते हैं? भारतीयों के लिए बिना वीजा वाले ये 8 देश हैं परफेक्ट
Photo: अगस्त में घूमने का बना रहे हैं प्लान? भारत की इन 8 खूबसूरत जगहों को करें अपनी ट्रैवल लिस्ट में शामिल
Ganesh Chalisa: बुधवार को इस विधि से करें श्री गणेश चालीसा का पाठ, हर संकट होगा दूर
अब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान

हैदराबाद में इस त्यौहार को विनायक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है। शहर का मुख्य आकर्षण खैरताबाद गणेश प्रतिमा है, जो अपने विशाल आकार और जटिल डिजाइन के लिए जानी जाती है। हर साल, यहाँ एक विशाल प्रतिमा स्थापित की जाती है, जो अक्सर नए रिकॉर्ड बनाती है। पिछली साल यह प्रतिमा करीब 70 फीट ऊंची बनाई गई थी।

पुणे में गणेशोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है जहां घर-घर में सजावट, पारंपरिक नृत्य और लोक संगीत गाए जाते हैं। मिठाइयों में मोदक और लड्डू बनाए जाते हैं। यहां पर प्रसिद्ध मंदिरों में से एक दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर में भारी भीड़ होती है। इस मंदिर में स्थापित गणेश जी की प्रतिमा बहुत ही सुंदर और भव्य होती है।

गोवा में भी गणेश चतुर्थी बहुत ही खास अंदाज में मनाई जाती है। यहां इस पर्व को चावथ कहा जाता है। जहां हर घर में मिट्टी की प्रतिमा स्थापित की जाती है। यहां लोग रिश्तेदारों से मिलते हैं और मिठाई में नेवरी और पटोलेओ बनाए जाते हैं। गोवा में इस उत्सव के दौरान काफी जश्न का माहौल रहता है।

कनिपकम में प्रसिद्ध श्री वरसिद्धि विनायक स्वामी मंदिर स्थित है, जो गणेश चतुर्थी के दौरान एक प्रमुख तीर्थस्थल है। यह उत्सव ब्रह्मोत्सव की शुरुआत का प्रतीक है, जो 20 दिनों तक चलता है। प्रत्येक दिन उत्सव मूर्ति को अलंकृत वाहनों पर जुलूस के रूप में निकाला जाता है। इस उत्सव का समापन एक शानदार झांकी उत्सव के साथ होता है, जिसमें देश भर से तीर्थयात्री आते हैं।

अगर आप बैंगलोर या उसके आसपास रहते हैं तो यहां पर गणेश चतुर्थी के समय जरूर जाना चाहिए। इस धार्मिक त्योहार को देखने और लोगों को भक्ति में डूबा हुआ मन में एक अलग आस जगाता है। यहां भव्य पंडाल लगाए जाते हैं और गणेश जी की पूजा की जाती है।
Best places to celebrate ganesh chaturthi in india with family
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sheikh Hasina Return Bangladesh: मौत की सजा और गिरफ्तारी के खतरे के बावजूद दिसंबर तक बांग्लादेश लौटेंगी हसीना
Jul 29, 2026 | 04:55 PMGoogle का नया AI करेगा 24×7 काम, फोन बंद होने पर भी नहीं रुकेगा Gemini Spark, जानिए कैसे बदल जाएगी जिंदगी
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमथुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: 25 लाख की टप्पेबाजी का पर्दाफाश; आरोपी गिरफ्तार, चोरी की पूरी रकम बरामद
Jul 29, 2026 | 04:49 PMमंत्री नहीं…DM-SDM लेते हैं ऐसे फैसले, राहुल गांधी के आरोपों पर सरकार ने दिया जवाब; गोलीबारी से किया इनकार
Jul 29, 2026 | 04:46 PMभोपाल में बेकाबू हुआ किसान आंदोलन! बैरिकेड्स उखाड़ बसों पर चढ़े प्रदर्शनकारी, स्टेशन की तरफ कूच
Jul 29, 2026 | 04:44 PMअमरावती: जलजीवन मिशन के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरी 3 साल की मासूम, दर्दनाक मौत से गांव में आक्रोश
Jul 29, 2026 | 04:39 PM‘मेरे हाथ-पैर कांपने लगे थे’, काजल अग्रवाल ने सुनाया सेट का डरावना किस्सा, फैन की हरकत ने कर दिया था हैरान
Jul 29, 2026 | 04:39 PMवीडियो गैलरी

लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM
भोपाल में किसान आंदोलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त, लोगों ने प्रशासन से की बेहतर व्यवस्था की मांग-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:13 PM
‘युवाओं को हाशिए पर मत डालिए’… लोकसभा में ओवैसी की मोदी सरकार को खुली चेतावनी-VIDEO
Jul 29, 2026 | 12:44 PM
मामा बचा लो…बर्बाद हो गए! मूंग की मांग पर भोपाल में सड़क पर उतरे किसान, CM हाउस घेरने की तैयारी, देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 10:16 PM
शादी से इनकार! सनकी प्रेमी ने बीच सड़क पर प्रेमिका को बाइक से मीलों तक घसीटा, रूह कंपा देने वाला देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:56 PM
नौकरी मिली फिर भी बेरोजगार! भोपाल में चयनित शिक्षकों का हल्ला बोल, शादी टूटने की आई नौबत; देखें VIDEO
Jul 28, 2026 | 09:54 PM


















