शाओमी TV Stick 4K आपके साधारण टीवी को बना देगा स्मार्ट, ये हैं खूबियां

File Photo (10)
Photo - Xiaomi India
Published on
Updated on

दिल्ली: स्मार्टफोन ब्रांड Xiaomi ने भारत में अपना नया स्मार्ट डिवाइस Xiaomi TV Stick 4K लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने हाल ही में इस टीवी स्टिक का टीजर जारी किया है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि Xiaomi TV Stick 4K में क्या-क्या फीचर्स होंगे और इसकी कीमत क्या होगी। Xiaomi TV स्टिक क्वाड कोर कोर्टेक्स A35 प्रोसेसर द्वारा संचालित है।

नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स

यह टीवी स्टिक एआरएम माली-जी31 एमपी2 जीपीयू द्वारा संचालित है। इस टीवी स्टिक को भारत में Android TV 11 OS पर लॉन्च किया गया है। ग्राहकों को 2 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज मिलेगी। Xiaomi TV स्टिक 4K नेटफ्लिक्स, अमेज़न प्राइम वीडियो और यूट्यूब जैसे कई प्री-इंस्टॉल ऐप्स के साथ आएगा। साथ ही कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.2, डुअल बैंड वाई-फाई, एचडीएमआई और क्रोमकास्ट सपोर्ट है। अन्य फीचर्स की बात करें तो यह डॉल्बी विजन, डॉल्बी एटमॉस और डीटीएस एचडी को भी सपोर्ट करता है। यूजर्स इस टीवी स्टिक में 4K रेजॉलूशन वाले वीडियो भी देख सकते हैं।

टीवी स्टिक के साथ वायर कमांड रिमोट

इस टीवी स्टिक के साथ वायर कमांड रिमोट भी मिलेगा। इस रिमोट में कई शॉर्टकट बटन होते हैं। Xiaomi कंपनी ने मंगलवार को अपना नया प्रोडक्ट Xiaomi TV Stick लॉन्च कर दिया है। 4,999 में आप इस उत्पाद को खरीद सकते हैं। शाओमी टीवी स्टिक का वजन 43 ग्राम है। इस प्रोडक्ट को आप Mi.com से खरीद सकते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com