-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Wi Fi Can Now Spy On You Without Camera Or Mic Know What Is Whofi
क्या Wi-Fi बन जाएगा नया जासूस? बिना माइक और कैमरे के होगी जासूसी
- Written By: सिमरन सिंह
Wifi Become Surveillance: भविष्य को देखते हुए तकनीक को लगातार बढ़ाया जा रहा है, कैसा हो जब बिना कैमरा, माइक के आपकी निगरानी की जाए। ऐसी ही एक खोज की गई है जिसमें Wi-Fi के जरिए आप पर नजर रखी जा सकती है

Wi-Fi रखेगा आप पर नजर। (सौ. Design)
Wi-Fi Can Now Spy: सोच कर देखिये आप एक कमरे में गए हों और वहां मौजूद तकनीक आपको सिर्फ इसलिए पहचान ले क्योंकि आपके शरीर ने Wi-Fi सिग्नल्स में हल्का सा बदलाव कर दिया। यह कोई साइंस फिक्शन नहीं, बल्कि La Sapienza University of Rome के वैज्ञानिकों की एक नई खोज है—WhoFi।
क्या है WhoFi?
WhoFi न तो कैमरा का इस्तेमाल करता है, न ही माइक और न ही किसी डिवाइस की ज़रूरत इसे पड़ती है। यह तकनीक Wi-Fi सिग्नल्स में इंसानी शरीर द्वारा उत्पन्न छोटे से छोटे बदलावों को पहचानती है। आपके शरीर की बनावट, आकार और चलने-फिरने की शैली—ये सब वायरलेस सिग्नल्स में ऐसे विशिष्ट परिवर्तन लाते हैं जिन्हें मशीन आसानी से पहचान सकती है।
नेचुरल नेटवर्क पर आधारित यह सिस्टम NTU-Fi नामक सामान्य Wi-Fi डेटा सेट के ज़रिए प्रशिक्षित किया गया है, और परीक्षणों में 95.5% तक सटीकता के साथ व्यक्ति की पहचान करने में सक्षम रहा है—बिना किसी पहनने योग्य उपकरण के, बिना किसी सक्रिय भागीदारी के। यह तकनीक पहचान कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Digital FIR Process: 1 जनवरी 2027 से डिजिटल FIR प्रोसेस लागू, थानों के चक्कर से मिलेगी बड़ी राहत
Donald Trump Tariff: डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ धमकी, डिजिटल टैक्स लगाने वाले देशों पर लगेगा 100% कर
3 जुलाई को SGBAU में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ महिला-पुरुष खिलाड़ी होंगे सम्मानित
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
नया निगरानी युग: लाभ या खतरा?
शुरुआती तौर पर देखें तो यह तकनीक अधिक ‘प्राइवेसी-फ्रेंडली’ लग सकती है क्योंकि यह कैमरा या ऑडियो रिकॉर्डिंग का उपयोग नहीं करती। लेकिन हकीकत में यह बेहद गंभीर सवाल खड़े करती है। यह तकनीक किसी की जानकारी या अनुमति के बिना उसकी मौजूदगी और गतिविधियों का रिकॉर्ड रख सकती है। हालांकि यह फिंगरप्रिंट या आईरिस जैसे बायोमैट्रिक डेटा नहीं लेती, फिर भी यह एक व्यक्ति की “फिजिकल प्रोफाइल” बना सकती है, जो आगे चलकर निगरानी के खतरनाक रूपों का रास्ता खोल सकती है।
ये भी पढ़े: UPI लेन-देन पर जल्द लग सकता है शुल्क! RBI गवर्नर ने दिया बड़ा संकेत
अभी प्रयोगशाला तक सीमित
फिलहाल WhoFi तकनीक केवल रिर्सच और प्रयोगशाला तक ही सीमित है, इसका किसी भी व्यावसायिक या सरकारी उपयोग नहीं हो रहा है। लेकिन जिस तेज़ी से Wi-Fi हर घर और दफ्तर में पहुंच चुका है, उस हिसाब से यह तकनीक भविष्य में आम हो सकती है।
स्मार्ट होम या स्मार्ट निगरानी?
यह तकनीक स्मार्ट होम्स के लिए क्रांतिकारी हो सकती है—जैसे कि घर में किस व्यक्ति की मौजूदगी है उसके अनुसार लाइटिंग, तापमान या सुरक्षा प्रणाली का बदलना। बुज़ुर्गों की देखभाल में भी इसका उपयोग हो सकता है। लेकिन यह इस बात पर निर्भर करता है कि इसका नियंत्रण किसके हाथ में है।
Wi fi can now spy on you without camera or mic know what is whofi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
फोन पर बात करने में मग्न था युवक, अचानक 25 फीट गहरे सीवर में गिरा; बीएमसी की लापरवाही फिर हुई उजागर
Jul 02, 2026 | 03:16 PMVB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
Jul 02, 2026 | 03:16 PMमहायुति में टकराव, रोहित पवार का बड़ा दावा, 2029 में चुनाव रद्द कराने की योजना बना रही है बीजेपी
Jul 02, 2026 | 03:10 PMEPFO New Rule: बदल गया आपकी सैलरी से कटने वाला पीएफ, अब ₹1,800 का नया नियम; पैसे निकालना भी हुआ और आसान
Jul 02, 2026 | 03:08 PM10 साल से अधिक सेवा वाले कर्मचारियों के लिए अतिरिक्त पद, महाराष्ट्र के 15,000 से अधिक लोग इसका लाभ उठाएंगे
Jul 02, 2026 | 03:06 PMउत्तर नागपुर के साथ हो रहे सौतेला व्यवहार पर विधानसभा में गरजे नितिन राऊत; विकास कार्य के लिए मांगा 550 करोड़
Jul 02, 2026 | 03:05 PMकल्याण-मुरबाड रेलवे लाइन का काम शुरू; 18 गांवों की 151 हेक्टेयर भूमि होगी अधिग्रहित, अधिसूचना जारी
Jul 02, 2026 | 02:56 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














