WhatsApp ने नए फीचर को किया इंट्रोड्यूस, Sticker Prompt की मदद से होगा ये काम

लेटेस्ट अपडेट में यह बताया गया है कि बीटा वर्जन में स्टेटस अपडेट के अंदर यूजर्स को Sticker Prompts का फीचर दिया जाएगा। इसकी मदद से यूजर आसानी से पोल क्रिएट कर सकेंगे और दूसरों से ओपिनियन भी हासिल कर पाएंगे।
WhatsApp new features
WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए बनाया है। (सौ. WhatsApp)
Published on
Updated on

नवभारत डिजिटल डेस्क. WhatsApp लगातार अपने यूजर्स को खुश करने के लिए नए फीचर्स को शामिल करता है। ऐसे में उसने Sticker Prompts करके एक और नए फीचर को इंट्रोड्यूस किया है। इसकी मदद से यूजर अपने WhatsApp स्टेटस पर इंगेजमेंट को बेहतर करने के लिए इंस्टेंट मैसेजिंग एप की अपकमिंग फीचर का उपयोग कर सकते हैं।

लेटेस्ट अपडेट में यह बताया गया है कि बीटा वर्जन में स्टेटस अपडेट के अंदर यूजर्स को Sticker Prompts का फीचर दिया जाएगा। इसकी मदद से यूजर आसानी से पोल क्रिएट कर सकेंगे और दूसरों से ओपिनियन भी हासिल कर पाएंगे।

WhatsApp स्टीकर से करें यह काम

WhatsApp यूजर स्टिकर की मदद से स्टेटस अपडेट में इंटरएक्टिव पोल्स को शामिल कर सकते हैं। जिसकी मदद से यूजर्स को इंगेजमेंट मिलेगी और आप किसी टॉपिक पर ओपिनियन भी हासिल कर सकते हैं।

पोल्स में मल्टीपल चॉइस के ऑप्शन

यूजर आसानी से पोल क्रिएट कर पाएंगे, जिसमें मल्टीपल चॉइस ऑप्शन भी वह डाल सकते हैं, लेकिन इसमें आप सिर्फ एक ही चॉइस सेट कर सकते हैं। ऐसे में कांटेक्ट डायरेक्ट स्टेटस पर ही वोट कर पाएंगे।

WaBetainfo का सोशल मीडिया पोस्ट

WaBetainfo ने अपने X पर पोस्ट भी किया, इस चीज के बारे में यूजर्स को बताया कि इस फीचर के अंदर क्या चीज होगी और कैसे आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

इंस्टाग्राम पर पहले से मौजूद फीचर

इंस्टाग्राम के अंदर आपको ऑडियो नाम का स्टीकर पहले से ही मौजूद है। इस फीचर की मदद से यूजर आसानी से थीम, सवाल या फिर एक्टिविटी आदि को शामिल कर सकते हैं। ऐसे में यूजर्स को बेहतर इंगेजमेंट मिलता है और किसी टॉपिक पर उनका ओपिनियन भी शामिल होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com