

WhatsApp. अगर आप भी व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन आप नहीं जानते कि स्मार्ट तरीके से आप व्हाट्सएप का कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं, तो इस खबर में हम आपको बताएंगे इसके कुछ खास तरीके। यह चार नंबर हैं जिनको सेव करने के बाद आप घर बैठे ही कई सारे काम कर पाएंगे। इसमें पेपर देने से लेकर किसी चीज को बुक करने तक का काम घर बैठे बस एक क्लिक में किया जा सकता है। यह सारी सर्विसेज आपको व्हाट्सएप के माध्यम से बड़ी आसानी से मिल जाएंगी।
अगर आप अपने कांटेक्ट में Doubtnut का नंबर +91-8400400400 सेव करते हैं, तो इस नंबर को सेव करने के बाद आप किसी भी तरीके के सवाल या फिर अपने डाउट का जवाब पा सकते हैं। यह आपको जवाब तुरंत देगा और उसकी रिलेटेड वीडियो भी शेयर करेगा। जैसे देखकर आप बड़ी आसानी से उसे सीख भी सकते हैं।
अगर आप घर बैठे सिलेंडर बुक करना चाहते हैं, तो आपको इंडियन ऑयल का नंबर +91-7588888824 सेव करना है। इस पर सिर्फ आप सिलेंडर की बुकिंग ही नहीं बल्कि अपने हिसाब से डिलीवरी डेट और टाइम भी सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके साथ ही आप पेमेंट ऑनलाइन भी कर सकते हैं।
अगर आप भी ट्रेन में ज्यादा सफर करते हैं और ट्रैवलिंग के दौरान खाने की टेंशन लेते हैं, तो व्हाट्सएप पर इस नंबर को सेव करें जो है +91-7042062070। इसके माध्यम से आप एक मैसेज करके ही बैठे-बैठे खाना ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा आप पीएनआर स्टेटस चेक करने के लिए भी इस नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आपको ट्रेन में कोई भी दिक्कत हो तो भी आप इस नंबर से अपनी परेशानी दर्ज कर सकते हैं।
अगर आप फ्लाइट से ज्यादा सफर करते हैं तो आपके लिए ये नंबर काफी कारगर होगा जो 7065145858 है। इसके जरिए आप फ्लाइट स्टेटस को चेक कर सकते हैं। यह नंबर आपको फ्लाइट से जुड़ी सभी परेशानियों से दूर रखेगा। इस नंबर पर केवल आपको Hi लिखकर भेजना है, जिसके बाद जो सवाल पूछना चाहते हैं, उसका रिप्लाई यह लगातार देता जाएगा।