Panchayat 4 देखने का Free मौका, Jio-Airtel यूजर्स को मिलेगा फायदा

Panchayat Season 4 के फैन के लिए खुश की बात है कि Amazon Prime Video पर यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ स्ट्रीम हो चुकी है। वहीं Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन न हो कर भी, आप फ्री में शो देख सकते है।
Panchayat 4 देखने का Free मौका, Jio-Airtel यूजर्स को मिलेगा फायदा
Panchayat 4 को देख सकते है फ्री। (सौ. Amazon)
Published on: 
Updated on: 

अगर आप भी Panchayat Season 4 के फैन हैं और बड़ी बेसब्री से इसके रिलीज़ होने का इंतज़ार कर रहे थे, तो अब खुश हो जाइए। Amazon Prime Video पर यह बहुप्रतीक्षित सीरीज़ स्ट्रीम हो चुकी है। लेकिन अगर आपके पास Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो चिंता करने की ज़रूरत नहीं — क्योंकि अब Jio और Airtel यूजर्स को खास प्लान्स के साथ फ्री में Prime मेम्बरशिप दी जा रही है।

Airtel यूजर्स के लिए फायदेमंद प्लान्स

Airtel ने अपने कुछ चुनिंदा प्रीपेड और ब्रॉडबैंड प्लान्स में Amazon Prime का एक्सेस जोड़ दिया है:

  • ₹1199 प्रीपेड प्लान – रोजाना 2.5GB डेटा और 84 दिनों के लिए Amazon Prime का फ्री सब्सक्रिप्शन।
  • ₹838 प्रीपेड प्लान – 56 दिनों के लिए हर दिन 3GB डेटा और Amazon Prime Lite का एक्सेस।
  • ब्रॉडबैंड यूजर्स – अगर आप ₹999 या उससे ऊपर का Airtel ब्रॉडबैंड प्लान ले रहे हैं, तो आपको Amazon Prime के साथ Disney+ Hotstar का भी फ्री एक्सेस मिलेगा।

Jio यूजर्स के लिए बेहतरीन विकल्प

Jio भी अपने ग्राहकों को कई ऐसे ब्रॉडबैंड और प्रीपेड प्लान्स में Amazon Prime की मेम्बरशिप दे रहा है:

  • JioFiber ब्रॉडबैंड प्लान्स – ₹1299, ₹2499, ₹3999 और ₹8499 वाले प्लान्स में फ्री Amazon Prime के साथ हाई-स्पीड इंटरनेट।
  • ₹1029 प्रीपेड प्लान – इस प्लान में Amazon Prime Lite का एक्सेस शामिल है, जिससे आप Panchayat Season 4 बिना किसी रुकावट देख सकते हैं।

अब पंचायत देखिए फ्री में, बस प्लान चुनिए

Panchayat Season 4 रिलीज़ हो चुका है और अब इसे देखने के लिए आपको अलग से Prime सब्सक्रिप्शन नहीं खरीदना पड़ेगा। अगर आप Jio या Airtel यूजर हैं, तो ऊपर बताए गए प्लान्स में से किसी एक को एक्टिवेट कीजिए और बिना एक्स्ट्रा चार्ज दिए Prime Video पर पंचायत का लुत्फ उठाइए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com