- Hindi News »
- Technology »
- Vivo V50e 90w 50mp
Vivo V50e भारत में लॉन्च: दमदार बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP सेल्फी कैमरे के साथ पेश हुआ नया स्मार्टफोन
यह फोन शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ आता है। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसी प्रमुख खूबियों के साथ यह फोन भारतीय बाजार।
- Written By: सिमरन सिंह

Vivo V50e में क्या है खास फीचर्स। (सौ. Vivo)
नवभारत टेक डेस्क: Vivo ने भारत में अपने नए प्रीमियम मिड-रेंज स्मार्टफोन Vivo V50e को गुरुवार को लॉन्च कर दिया है। यह फोन शानदार डिज़ाइन, दमदार परफॉर्मेंस और बेहतरीन कैमरा क्वालिटी के साथ आता है। MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 90W फास्ट चार्जिंग और 50MP ड्यूल रियर कैमरा सेटअप जैसी प्रमुख खूबियों के साथ यह फोन भारतीय बाजार में धूम मचाने को तैयार है।
Vivo V50e की भारत में कीमत और उपलब्धता
Vivo V50e दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है —
- 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹28,999 रखी गई है।
- 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत ₹30,999 है।
यह स्मार्टफोन पर्ल व्हाइट और सैफायर ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा। इसकी बिक्री 17 अप्रैल से Amazon, Flipkart और Vivo India E-store पर शुरू होगी, जबकि प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।
फीचर्स और स्पेसिफिकेशन
Vivo V50e में 6.77 इंच का फुल HD+ क्वाड-कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स ब्राइटनेस और HDR10+ सपोर्ट के साथ आता है। स्क्रीन को Diamond Shield Glass से प्रोटेक्ट किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
6 मई को बड़ा धमाका, Vivo X300 सीरीज लॉन्च, कीमत और फीचर्स के हिसाब से कौन सा फोन रहेगा सही?
सस्ता नहीं दमदार, 10,200mAh की लंबी बैटरी वाला 5G फोन, Vivo Y600 Pro लॉन्च से पहले ही चर्चा में
मोबाइल लेने वालों के लिए बड़ी खबर, Vivo ला रहा 200MP कैमरा वाला धांसू फोन
15,000 में कौन सा फोन ज़्यादा फायदेमंद? Realme P4x 5G या Vivo T4x 5G, जानिए कौन देगा असली वैल्यू!
फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7300 SoC चिपसेट है, जिसे 8GB LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 2.2 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह डिवाइस Android 15 आधारित FuntouchOS 15 पर चलता है और कंपनी ने 3 साल तक OS अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया है।
कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ) और 8MP अल्ट्रावाइड लेंस दिया गया है, जिसमें 116-डिग्री का व्यू एंगल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है। इसके साथ Aura Light फीचर भी मिलता है जो कम रोशनी में बेहतर पोर्ट्रेट देता है।
फोन में 5,600mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 90W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी शामिल है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
डिज़ाइन और कनेक्टिविटी
- यह फोन IP68 और IP69 सर्टिफिकेशन के साथ आता है, यानी यह पानी और धूल से सुरक्षित है।
- कनेक्टिविटी में 5G, 4G, Wi-Fi, Bluetooth, OTG, GPS और USB Type-C पोर्ट शामिल हैं।
- पर्ल व्हाइट वर्जन का डाइमेंशन 163.29×76.72×7.39mm और सैफायर ब्लू का 7.61mm है। दोनों वेरिएंट का वजन 186 ग्राम है।
Vivo v50e 90w 50mp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aate Ka Deepak: आटे का दीपक जलाने से मनोकामनाएं होंगी पूरी, संबंधों में बढ़ेगा प्रेम, इस विधि से जलाएं दीए
May 04, 2026 | 07:55 PMकौन हैं TVK के VS बाबू? जिन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को हराया, कभी उनकी ही पार्टी के थे खास
May 04, 2026 | 07:53 PM‘गुडबाय दोस्तों…’, मुरैना के ‘धोनी’ ने मरने से पहले लगाया आखिरी स्टेटस, फिर प्रेमिका संग लगा ली फांसी
May 04, 2026 | 07:40 PMबंगाल में कमल खिला…चुनाव में ऐतिहासिक जीत से गदगद हुए पीएम मोदी, जानें क्या कहा
May 04, 2026 | 07:30 PMदिल्ली की सड़क पर जन्मदिन मनाने के लिए रोका ट्रैफिक, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, पुलिस ने मांगी डिटेल्स
May 04, 2026 | 07:27 PMहोर्मुज में भीषण टकराव: ईरान का दावा- अमेरिकी युद्धपोत पर दागीं दो मिसाइलें; अमेरिका ने हमले से किया इनकार
May 04, 2026 | 07:21 PMWest Bengal Results: भरतपुर में टीएमसी को बड़ी राहत, मुस्तफिजुर रहमान ने 30,753 वोटों से अनामिका घोष को हराया
May 04, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














