ट्विटर की आइकॉनिक नीली चिड़िया की हुई नीलामी, 30 लाख रुपये में बिका लोगो

जब से एलन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म का टेकओवर किया, उन्होंने इसमें कई बड़े बदलाव किए, जिसमें नाम और लोगो का परिवर्तन भी शामिल है। अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर।
Twitter Bird
Twitter Bird को बेच दिया गया है। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, जिसे अब "एक्स" के नाम से जाना जाता है, आज भी लोगों के बीच अपनी आइकॉनिक नीली चिड़िया के लिए मशहूर है। जब से एलन मस्क ने इस प्लेटफॉर्म का टेकओवर किया, उन्होंने इसमें कई बड़े बदलाव किए, जिसमें नाम और लोगो का परिवर्तन भी शामिल है। अब अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को हेडक्वार्टर पर लगे इस ऐतिहासिक ब्लू बर्ड लोगो की नीलामी कर दी गई है।

कितनी लगी बोली?

नीलामी करने वाली कंपनी के अनुसार, ट्विटर के ब्लू बर्ड लोगो को 34,375 डॉलर (लगभग 30 लाख रुपये) में बेचा गया है। इस 254 किलोग्राम भारी और 12 फीट लंबे, 9 फीट चौड़े आइकन की नीलामी में कई लोगों ने भाग लिया, लेकिन खरीदार की पहचान अब तक सार्वजनिक नहीं की गई है।

एप्पल की वस्तुओं की भी हुई नीलामी

नीली चिड़िया की नीलामी के साथ ही टेक इंडस्ट्री के कई ऐतिहासिक सामानों को भी बेचा गया।

  • Apple-1 कंप्यूटर: 3.22 करोड़ रुपये (3.75 लाख डॉलर) में नीलाम हुआ।
  • स्टीव जॉब्स द्वारा साइन किया गया एप्पल चेक: 96.3 लाख रुपये (1,12,054 डॉलर) में बिका।
  • पहली जनरेशन का सील पैक 4GB iPhone: 87,514 डॉलर (लगभग 73 लाख रुपये) में बेचा गया।

हालांकि, ट्विटर अब एक्स बन चुका है, लेकिन जिस तरह से एप्पल और नाइकी की पहचान उनके लोगो से बनी हुई है, वैसे ही ट्विटर को आज भी लोग ब्लू बर्ड के रूप में याद करते हैं। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

एलन मस्क ने कब खरीदा था ट्विटर?

एलन मस्क ने अक्टूबर 2022 में 44 बिलियन डॉलर (करीब 3,368 अरब रुपये) में ट्विटर को खरीदा था। डील के दौरान मस्क ने कहा था— "लोकतंत्र को बनाए रखने के लिए फ्री स्पीच जरूरी है।" मस्क ने ट्विटर को बेहतर स्पेस बनाने के लिए कई बदलाव किए, जिसमें पेड वेरिफिकेशन, नए फीचर्स और लोगो का परिवर्तन शामिल है। हालांकि, यह बदलाव लोगों को कितना पसंद आया, यह अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Navbharat Live
navbharatlive.com