23 दिसंबर को TECNO का नया स्मार्टफोन भारत में देगा दस्तक, दमदार बैटरी से होगा लैस

tecno camon 18
Published on
Updated on

नई दिल्ली: टेक कंपनी टेक्नो (TECNO) जल्द अपना नया स्मार्टफोन (Tecno New Smartphone) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी का यह नया स्मार्टफोन टेक्नो कैमन 18 (TECNO CAMON 18) है, जिसे 23 दिसंबर को भारत (India) में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की लॉन्चिंग की जानकारी खुद कंपनी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए दी है। यह स्मार्टफोन कई शानदार फीचर्स से लैस होगा। यह स्मार्टफोन दमदार बैटरी से लैस है, तो चलिए जानते हैं इस स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से…

Specifications

TECNO CAMON 18 स्मार्टफोन में 6.8 इंच की स्क्रीन दी गई है, जो रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज के साथ आएगा। इस आगामी फोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए मीडियाटेक हेलियो जी 88 चिपसेट मौजूद रहेगा, जो 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 11 (Android 11) IOS 8 ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित होगा। 

Battery And Connectivity 

TECNO CAMON 18 में पावर बैकअप के लिए 5000 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है, जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ और यूएसबी टाईप-सी पोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद रहेंगे। 

Camera

कैमरे की बात करें तो टेक्नो कैमन 18 स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। जिसका प्राइमरी सेंसर 48 मेगापिक्सल का होगा, जबकि 2 मेगापिक्सल का डेप्थ लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर दिया जा सकता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है।

Price 

टेक्नो ने अभी तक अपने अपकमिंग डिवाइस कैमन 18 स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ी कोई भी जानकारी साझा नहीं की है। लेकिन, लीक रिपोर्ट्स की मानें तो इस आगामी स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 15 से 18 हज़ार रुपये की कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। 

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com