Steve Jobs की पत्नी ने प्रयागराज महाकुंभ में बनाया इतिहास, 93 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

दिवंगत पति की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए प्रयागराज आईं। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने संगम में डुबकी नहीं लगाई, लेकिन उनकी उपस्थिति ने महाकुंभ में नई चर्चा छेड़ दी।
Steve Jobs wife
Steve Jobs wife ने महाकुंभ में तोड़ा रिकोर्ट। (सौ. Design)
Published on: 
Updated on: 

नवभारत टेक डेस्क: एपल के सह-संस्थापक स्टीव जॉब्स की पत्नी लॉरेन पॉवेल जॉब्स हाल ही में प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में भाग लेने पहुंचीं। वह अपने दिवंगत पति की अंतिम इच्छा को पूरा करने के लिए प्रयागराज आईं। हालांकि, स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने संगम में डुबकी नहीं लगाई, लेकिन उनकी उपस्थिति ने महाकुंभ में नई चर्चा छेड़ दी।

93 साल बाद प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतरा अंतरराष्ट्रीय विमान

लॉरेन पॉवेल जॉब्स ने महाकुंभ में भाग लेने के लिए भूटान एयरवेज के अंतरराष्ट्रीय विमान से प्रयागराज की यात्रा की। यह विमान प्रयागराज हवाई अड्डे पर 93 साल बाद उतरा पहला अंतरराष्ट्रीय विमान था। इससे पहले प्रयागराज एयरपोर्ट पर कोई अंतरराष्ट्रीय उड़ान 93 वर्षों में नहीं आई थी। महाकुंभ में भाग लेने के बाद लॉरेन उसी विमान से भूटान लौटीं। यह घटना प्रयागराज हवाई अड्डे के लिए ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुई।

स्टीव जॉब्स की कुंभ मेले में आने की इच्छा

स्टीव जॉब्स ने 23 फरवरी 1974 को अपने बचपन के दोस्त टिम ब्राउन को एक पत्र लिखा था। इस पत्र में उन्होंने भारत के कुंभ मेले में भाग लेने की इच्छा जाहिर की थी। उन्होंने लिखा था, “मैं कुंभ मेले के लिए भारत जाना चाहता हूं, जो अप्रैल में शुरू होता है। मैं मार्च में किसी समय जाऊंगा, लेकिन अभी तय नहीं है।” यह पत्र हाल ही में नीलाम हुआ, जिसमें 4.32 करोड़ रुपये मिले। टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

नीम करोली बाबा के आश्रम का जिक्र

हालांकि, स्टीव जॉब्स महाकुंभ में कभी नहीं आए, लेकिन भारत के प्रति उनके आध्यात्मिक झुकाव ने उन्हें उत्तराखंड स्थित नीम करोली बाबा के आश्रम तक खींचा। उनकी पत्नी लॉरेन ने महाकुंभ में आकर उनकी इच्छा पूरी की और इस ऐतिहासिक यात्रा ने नया रिकॉर्ड कायम किया।

Navbharat Live
navbharatlive.com