-
गुरु, 16 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Samsung Launched Micro Led Tv Worth Rs 1 14 Crore Know What Are Its Features
Samsung ने लॉन्च किया 1.14 करोड़ रुपये का माइक्रो LED TV, जानें क्या हैं खासियत?
- Written By: सुनीता पांडे

मुंबई: 17 सालों से दुनिया के नं. 1 ग्लोबल टेलीविज़न ब्रांड, सैमसंग ने आज भारत में अपने अल्ट्रा-लग्जुरियस माइक्रो एलईडी के लॉन्च की घोषणा की। यह 110-इंच के विशाल स्क्रीन साइज में उपलब्ध है, और भव्यता के साथ अगले स्तर की टेक्नॉलॉजी पेश करता है। अत्यधिक आकर्षक और स्लीक डिजाइन में उपलब्ध यह माइक्रो एलईडी उन उपभोक्ताओं के लिए बनाया गया है, जो शानदार और अल्ट्रा-प्रीमियम व्यूईंग का अनुभव प्राप्त करना पसंद करते हैं। यह उन उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत शैली के अनुरूप है, जो अपने लग्जरी इंटीरियर स्पेस को सबसे अलग बनाना चाहते हैं।
इस माइक्रो एलईडी में 24.8 मिलियन माईक्रोमीटर-आकार के अल्ट्रा-स्मॉल एलईडी हैं, जिनका आकार बड़े आकार के एलईडी के दसवें हिस्से के बराबर है। ये सभी माइक्रो-एलईडी अलग-अलग ऐसी लाइट और कलर उत्पन्न करते हैं, जिससे बेहतरीन डेप्थ, वाइब्रेंट कलर्स को अत्यधिक स्पष्टता व कंट्रास्ट के साथ बहुत ही शानदार अनुभव मिलता है। पृथ्वी पर दूसरी सबसे कठोर सामग्री, सफायर मटेरियल से बने ये माइक्रो एलईडी इतने जीवंत रंग प्रदान करते हैं, जो कभी भी फींके नहीं पड़ते। सैमसंग माइक्रो एलईडी टीवी को 1,14,99,000 रुपये की कीमत पर पेश किया गया है। आज से, सैमसंग माइक्रो एलईडी टीवी भारत के चुनिंदा रिटेल स्टोर और Samsung.com पर खरीदे जा सकते हैं।
सैमसंग इंडिया में विज़ुअल डिस्प्ले बिजनेस के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, मोहनदीप सिंह ने कहा, ‘‘टेक्नॉलॉजी और डिजाइन के मास्टरपीस, माइक्रो एलईडी के लॉन्च के साथ हमारा उद्देश्य उपभोक्ताओं को व्यूईंग का अतुलनीय और इमर्सिव अनुभव प्रदान करना है। हमारे उपभोक्ताओं की लग्जुरियस जीवन शैली के अनुरूप बनाए गए ये माइक्रो एलईडी प्रीमियम लिविंग स्पेस में भव्यता लेकर आते हैं। हमें अपने माइक्रो एलईडी पेश करने की खुशी है, जो इमर्सिव एंटरटेनमेंट की परिभाषा बदलकर उपभोक्ताओं को बहुत ही दिलचस्प और आकर्षक व्यूईंग का अनुभव प्रदान करेंगे।’’
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
आगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
गैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
यह माइक्रो एलईडी टेक्नॉलॉजी शानदार डिटेल्स, जैसे जीवंत कलर रिप्रेजेंटेशन, शार्प कंट्रास्ट, सभी दृश्यों में बेहतरीन पीक ब्राइटनेस, और सर्वश्रेष्ठ एआई-अपस्केलिंग प्रदान करती है। इनके साथ एरीना साउंड में ओटीएस प्रो, डॉल्बी एटमॉस और क्यू-सिम्फनी की शक्ति है, जो अतुलनीय 3डी साउंड एवं शानदार सिनेमेटिक अनुभव पेश करके उपभोक्ताओं के कंटेंट देखने के अनुभव को बहुत शानदार बना देता है। माइक्रो एलईडी टेक्नॉलॉजी में माइक्रो एलईडी, माइक्रो कंट्रास्ट, माइक्रो कलर, माइक्रो एचडीआर, और माइक्रो एआई प्रोसेसर है, जो मानव आई की क्षमता के अनुरूप सर्वश्रेष्ठ और हाई एंड पिक्चर प्योरिटी प्रदान करते हैं।
इन अत्यधिक छोटे एलईडी, जो सेल्फ-एमिटिंग बैकलाइट हैं, में हर पिक्सल अपने खुद के प्रकाश का निर्माण करता है, जिससे शानदार पिक्चर क्वालिटी के लिए बिल्कुल सटीक और परफेक्ट समाधान मिलता है। यह अद्वितीय माइक्रो एलईडी टेक्नॉलॉजी ब्राईटनेस के लेवल को बढ़ाकर कलर्स की शुद्धता बढ़ाती है, ताकि वो बिल्कुल ओरिजिनल कंटेंट की तरह दिखाई दे। इसके अलावा, ये एलईडी सभी दृश्यों में पिक्चर क्लैरिटी को सटीकता के साथ एडजस्ट कर ऑप्टिमम पीक ब्राईटनेस प्रदान करते हैं। ये इमर्सिव व्यूईंग को बढ़ाने के लिए 20-बिट प्रोसेसिंग द्वारा सटीक ग्रेस्केल को अभिव्यक्त कर सकते हैं। इसका माइक्रो एआई प्रोसेसर मल्टी-इंटेलिजेंस एआई अपस्केलिंग, सीन एडेप्टिव कंट्रास्ट और डायनेमिक रेंज एक्सपैंशन+ द्वारा पुराने वीडियो को भी सर्वोच्च स्तर की पिक्चर क्वालिटी तक पहुंचाकर जीवित कर देता है।
इसके एक्सक्लूसिव 3-लेयर इक्विप्ड ओटीएस प्रो के कारण बेहतरीन साउंड परफॉर्मेंस के लिए किसी अन्य उपकरण को लगाने की जरूरत नहीं। इस फीचर द्वारा सभी स्क्रीन मूवमेंट्स को ट्रैक कर सिनेमेटिक अनुभव उत्पन्न करना संभव हो गया है और इसके अंदर लगे 5.1 चैनल स्पीकर डायनैमिक सराउंड साउंड उत्पन्न कर अनुभव को बेहतरीन बना देते हैं। इसके अलावा यह डॉल्बी एटमॉस के साथ आता है, जो अतिरिक्त टॉप चैनल स्पीकर्स द्वारा अतुलनीय 3डी सराउंड साउंड प्रदान करता है। सैमसंग की प्रोप्रायटरी साउंड टेक्नॉलॉजी – क्यू सिम्फनी के साथ उपभोक्ता एक सेंटर मोड द्वारा टीवी और साउंड बार के बीच बेहतरीन तालमेल का आनंद ले सकते हैं, और उन्हें कंटेंट में हर आवाज स्पष्ट सुनाई देती है।
एक्सक्लूसिव डिजाइन स्टेटमेंट के लिए आदर्श, ये एलईडी फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ आते हैं, जो आपके स्पेस को अतुलनीय आकर्षण प्रदान करते हैं। अपने बेजेल-लैस फ्रेम और नो-गैप स्लिमनेस के कारण यह माइक्रो एलईडी हर स्टाईल और डेकोर के स्पेस में सुगमता से मिल जाता है। इसलिए ग्राहक बिना किसी भटकाव के स्क्रीन पर चल रहे कंटेंट पर ध्यान केंद्रित कर पाते हैं।
इसके अलावा इस टीवी में सोलर सैल रिमोट है, जो सस्टेनेबिलिटी को बढ़ावा देने की सैमसंग की प्रतिबद्धता के अनुरूप है। स्लीक डिजाइन और मिनिमलिस्ट कीज़ के साथ यह रिमोट पूरी तरह से बैटरी-फ्री है, और इंडोर लाइटिंग द्वारा चार्ज हो सकता है। आम्बियांट मोड द्वारा ग्राहक अपने टीवी स्क्रीन को कस्टमाइज़ कर पूरी वॉल को बदल सकते हैं। वो विभिन्न क्यूलेट आम्बियांट जैसे रूटीन, डेकोर, सिनेमा ग्राफ आदि का उपयोग कर सकते हैं। वो अपने पर्सनल फोटो बकेट की मदद से अपने इंटीरियर स्पेस का पूरा मूड बदल सकते हैं।
Samsung launched micro led tv worth rs 1 14 crore know what are its features
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: गुरुवार को इस राशि की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों का दैनिक राशिफल
Jul 16, 2026 | 12:10 AM‘राम एक शादी करते हैं तो रहीम से भी यही उम्मीद…’ इंदौर में UCC पर बोले सीएम मोहन यादव- देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:23 PMआगरा कैंट विवाद: ट्रेनों को रोकना राष्ट्रविरोधी है, आरपीएफ कमांडेंट का विस्फोटक बयान; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:22 PMगैरकानूनी काम करने वाले ही दिल्ली के चक्कर लगाते हैं…अरविंद सावंत का बागी सांसदों पर तीखा हमला
Jul 15, 2026 | 11:20 PMगलती हो गई, दोबारा अपराध नहीं करूंगा… कानपुर पुलिस ने गोली चलाने वाले बदमाश का 2 KM निकाला पैदल जुलूस- VIDEO
Jul 15, 2026 | 11:11 PMDhamaal 4 Collection: ‘वेलकम टू द जंगल’ पर भारी पड़ी अजय देवगन की ‘धमाल 4’, जल्द बनाएगी 100 करोड़ क्लब में जगह
Jul 15, 2026 | 11:08 PM2027 में योगी नहीं होंगे CM फेस? BJP प्रदेश अध्यक्ष के बयान से सियासी भूचाल! बताया कौन बनेगा मुख्यमंत्री
Jul 15, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

बाबा रामदेव के बयान पर भड़के वारिस पठान, कहा- मुसलमान किसी के बाप से नहीं डरता, देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:58 PM
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट का बढ़ा विरोध, महिलाओं ने सजाई प्रतीकात्मक चिता और फांसी का फंदा; देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:45 PM
या तो फांसी दो या एनकाउंटर करो! गौतम यादव के इंसाफ के लिए कैंडल मार्च निकाल रहे ग्रामीण! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 10:35 PM
दोषी बर्खास्त नहीं हुए तो दे देंगे जान…आगरा कैंट स्टेशन की पटरियों पर कूदा डिप्टी SS का परिवार, VIDEO वायरल
Jul 15, 2026 | 10:30 PM
रूह कंपा देने वाला वीडियो! स्कूल जाने के लिए उफनती नदी पार करते मासूम, दांव पर लगी जिंदगी! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 09:42 PM
ताजमहल में विदेशी महिला की खुलने लगी साड़ी, महिला कांस्टेबल ने किया कुछ ऐसा कि उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Jul 15, 2026 | 08:20 PM










