Samsung Galaxy S23 सीरीज को मिला One UI 9.0 अपडेट, Android 17 के साथ आएंगे ये नए फीचर्स

One UI 9.0 Update: Samsung Galaxy S23 सीरीज में One UI 9.0 अपडेट आना शुरू हो गया है। Samsung ने Android 17 पर आधारित One UI 9.0 का स्टेबल अपडेट दक्षिण कोरिया के बाहर भी जारी करना शुरू कर दिया है।
Samsung Galaxy S23 series receives One UI 9.0 update new features Android 17
Samsung का One UI 9.0 का अपडेट।Source. Samsung Newsroom
Published on: 
Updated on: 

Highlight:

  • Samsung ने Android 17 आधारित One UI 9.0 को दूसरे देशों में जारी कर दिया है।

  • इसमें नए अपडेट का साइज 516.69MB रहने वाला है।

  • इस अपडेट को कैसे चेक करें यह सब स्टेप में बताया गया है।

Samsung Galaxy S23 Update: Samsung Galaxy S23 सीरीज के यूजर्स के लिए One UI 9.0 अपडेट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। इसको लेकर सामने आई रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि Samsung ने Android 17 पर आधारित One UI 9.0 का स्टेबल अपडेट दक्षिण कोरिया के बाहर भी जारी करना शुरू कर दिया है। वहीं यूरोप में सबसे पहले यह अपडेट मिलने की जानकारी सामने आई है। साथ ही शुरुआती चरण में उन Galaxy S23 डिवाइस को अपडेट मिल रहा है जो One UI बीटा प्रोग्राम में शामिल हुए थे।

वहीं इस अपडेट में क्विक पैनल को ज्यादा कस्टमाइज करने, Samsung DeX और Samsung Notes में सुधार और नए AI फीचर्स जैसे बदलाव शामिल किए गए हैं। लेकिन अपडेट की उपलब्धता क्षेत्र और डिवाइस के हिसाब से अलग हो सकती है।

Galaxy S23 में कितना बड़ा है One UI 9.0 अपडेट?

रिपोर्ट में सामने आया है कि Galaxy S23 सीरीज के लिए नए अपडेट का साइज 516.69MB है। वहीं इसका फर्मवेयर वर्जन S91xBXXUAGZIF बताया गया है। जो अभी के लिए शुरुआती रोलआउट बीटा प्रोग्राम में शामिल डिवाइस के लिए होने की जानकारी में है।

साथ ही गैर-बीटा यूजर्स और दूसरे देशों में रहने वाले ग्राहकों को भी अपडेट मिलने की उम्मीद जताई गई है लेकिन इसकी उपलब्धता की पुष्टि अपने फोन में अपडेट चेक करके ही की जा सकती है। इसमें ध्यान रहे कि फर्मवेयर वर्जन और अपडेट का साइज मॉडल या क्षेत्र के हिसाब से अलग हो सकता है।

One UI 9.0 के नए फीचर्स में क्या है खास?

Samsung Galaxy S23 सीरीज के लिए One UI 9.0 में कई बदलाव किए गए हैं। इनमें क्विक पैनल को अपनी पसंद के मुताबिक कस्टमाइज करने के ज्यादा विकल्प देखने को मिलते है। वहीं क्विक पैनल वह हिस्सा है जहां से यूजर्स Wi-Fi, Bluetooth और स्क्रीन ब्राइटनेस जैसी सेटिंग्स जल्दी बदल सकते हैं।

इसके अलावा Samsung DeX और Samsung Notes में सुधार, एक्सेसिबिलिटी फीचर्स में बदलाव और लोकेशन प्राइवेसी इंडिकेटर शामिल किया गया हैं। जिसमें लोकेशन इंडिकेटर से यूजर्स को ऐप्स के लोकेशन एक्सेस के बारे में बेहतर जानकारी मिल सकती है। वहीं इसमें नए AI फीचर्स भी अपडेट का हिस्सा बना हुआ हैं।

Samsung Galaxy S23 series receives One UI 9.0 update new features Android 17
WhatsApp का नया फीचर अनजान कॉल करने वाले से पूछेगा वजह, जवाब पढ़कर तय कर सकेंगे कॉल उठानी है या नहीं

Galaxy S23 यूजर्स ऐसे चेक करें अपडेट

अगर आपके पास Galaxy S23, S23+ या S23 Ultra है तो फोन की सेटिंग्स में जाकर अपडेट की उपलब्धता चेक कर सकते हैं। इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे:-

  • Settings में जाएं।

  • फिर Software update में जाएं।

  • Download and install पर जाएं।

  • अगर अपडेट उपलब्ध होगा तो उसे डाउनलोड और इंस्टॉल करने का विकल्प दिखाई देगा।

  • अगर अभी अपडेट नहीं मिलता तो परेशान होने की जरूरत नहीं है

जानकारी में बताया जा रहा है कि सॉफ्टवेयर अपडेट चरणों में जारी किए जाते हैं। जिससे हर डिवाइज में इसके पहुंचने का समय अगल हो सकता है।

Samsung Galaxy S23 series receives One UI 9.0 update new features Android 17
Samsung Galaxy F70 5G की लॉन्च डेट कन्फर्म, 50MP कैमरा और AMOLED डिस्प्ले के साथ आएगा फोन

Samsung का One UI 5.1 क्या था?

जानकारी के लिए बता दें कि Samsung ने Galaxy S23 सीरीज को फरवरी 2023 में Android 13 आधारित One UI 5.1 के साथ लॉन्च किया था। कंपनी ने इस लाइनअप के लिए चार बड़े Android OS अपडेट और पांच साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया था। इसलिए Android 17 पर आधारित One UI 9.0 इस सीरीज का आखिरी बड़ा Android अपग्रेड होने की संभावना है। लेकिन सिक्योरिटी अपडेट की अवधि अलग है और One UI 9.5 को लेकर फिलहाल उपलब्ध रिपोर्ट में इस सीरीज के लिए उम्मीद कम जताई जा रही है।

Navbharat Live
navbharatlive.com