डिलीट हुए WhatsApp मैसेज कैसे करें रिकवर? इस ट्रिक को करें फॉलो

कई बार गलती से महत्वपूर्ण मैसेज डिलीट हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनसे आप अपने डिलीट हुए मैसेज वापस पा सकते हैं।
Deleted Message in whatsApp
WhatsApp से डिलीड हुए मैसेज को आराम से वापास लाया जा सकता है। (सौ. Design)
Published on
Updated on

नवभारत टेक डेस्क: WhatsApp आज के समय में दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप है। हम इसका उपयोग दोस्तों और परिवार से जुड़ने के लिए करते हैं। लेकिन कई बार गलती से महत्वपूर्ण मैसेज डिलीट हो जाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। यहां हम आपको कुछ आसान तरीके बताएंगे जिनसे आप अपने डिलीट हुए मैसेज वापस पा सकते हैं।

Android यूजर्स के लिए: बैकअप से करें रिकवर

गूगल ड्राइव बैकअप Android स्मार्टफोन यूजर्स के लिए WhatsApp पर गूगल ड्राइव बैकअप एक शानदार विकल्प है। अगर आपने पहले से गूगल ड्राइव पर बैकअप सेट कर रखा है, तो आप डिलीट हुई चैट्स को आसानी से रिकवर कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले WhatsApp को अनइंस्टॉल करें।
  2. इसे दोबारा इंस्टॉल करें और अपना मोबाइल नंबर डालें।
  3. 'Restore' ऑप्शन पर क्लिक करें। इससे आपकी पुरानी चैट्स वापस आ जाएंगी।

लोकल बैकअप का उपयोग WhatsApp आपकी चैट्स का लोकल बैकअप भी बनाता है। इसके लिए:

  1. अपने फोन के File Manager में जाएं।
  2. WhatsApp/Databases फोल्डर खोलें।
  3. लेटेस्ट बैकअप फाइल (msgstore-YYYY-MM-DD.1.db.crypt14) का नाम बदलकर msgstore.db.crypt14 कर दें।
  4. WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करें और 'Restore' विकल्प चुनें।

iPhone यूजर्स क्या करें?

iPhone यूजर्स अपने iCloud बैकअप से चैट्स को रिकवर कर सकते हैं। इसके लिए:

  1. WhatsApp को अनइंस्टॉल करें और फिर से इंस्टॉल करें।
  2. iCloud अकाउंट से लॉग इन करें।
  3. 'Restore Chat History' विकल्प पर क्लिक करें।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com