शाओमी के स्मार्टफोन पर अब रिलायंस जियो की ‘ट्रू 5जी' पेशकश

Reliance Jio now offers 'true 5G' on Xiaomi smartphones
Published on
Updated on

नई दिल्ली: मोबाइल फोन विनिर्माता शाओमी इंडिया ने रिलायंस जियो के उपभोक्ताओं को 5जी सेवा ‘ट्रू 5जी' की पेशकश करने के लिए इस दूरसंचार सेवा कंपनी के साथ भागीदारी की मंगलवार को घोषणा की। शाओमी ने बयान में कहा कि रिलायंस जियो के नेटवर्क पर उपलब्ध ‘ट्रू 5जी' सेवा के इस्तेमाल लायक बनाने के लिए उसके स्मार्टफोन धारकों के पास सॉफ्टवेयर अपडेट भेज दिया गया है।   

इस अपडेट को डाउनलोड करने के बाद शाओमी के विभिन्न स्मार्टफोन मॉडल में रिलायंस की 5जी सेवा का इस्तेमाल किया जा सकेगा। हालांकि, यह सुविधा कंपनी के शाओमी और रेडमी ब्रांड वाले 5जी-समर्थित फोन में ही उपलब्ध होगी। शाओमी इंडिया के अध्यक्ष मुरलीकृष्णन बी ने कहा कि इस कदम से उसके उपभोक्ता रिलायंस जियो की 5जी सेवा का आनंद उठा पाएंगे। 

रिलायंस जियो इन्फोकॉम के अध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि इस भागीदारी के तहत शाओमी के सभी आगामी 5जी फोन में स्टैंडअलोन (एसए) कनेक्टिविटी शुरू से ही उपलब्ध कराई जाएगी। (एजेंसी)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com