ट्रिपल-कैमरा सिस्टम और कई शानदार फीचर्स से लैस होगा Realme GT 7 Pro, साल के अंत तक आएगा ये फोन

रियलमी अक्टूबर के महीने में Realme GT 7 Pro को लॉन्च कर सकता है। इस फोन में आपको IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिल सकती है।
Realme will launch Realme GT 7 Pro soon
रियलमी जीटी 7 प्रो ( सौजन्य : ट्विटर )
Published on
Updated on

नई दिल्ली : रियलमी ने जल्द ही अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने की जानकारी दी है। इस साल के अंत तक Realme GT 7 Pro को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इस फोन से जुड़ी किसी भी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन इंटरनेट पर इसके लीक्स से इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में पता चला है।

Realme GT 7 Pro को साल 2024 के अंत तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन से जुड़े लीक्स सामने आने के बाद मोबाइल लवर्स को इसके लॉन्च का इंतजार रहेगा। हालांकि इस फोन की कीमत का अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सकता है। कंपनी ने अभी तक इस फोन की कीमत या किसी भी अन्य प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

Realme GT 7 Pro लॉन्चिंग डेट

Realme GT 7 Pro के बारे में ये जानकारी सामने आयी है कि कंपनी इसे 2024 के आखिर में लॉन्च करने वाली है, लेकिन कंपनी इसे किस तारीख को लॉन्च करने वाली है, ये जानकारी अभी सामने आना बाकी है। कंपनी ने अभी तक इस फोन की लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। हालांकि इस फोन को अक्टूबर में लॉन्च करने का दावा किया जा रहा है।

Realme GT 7 Pro स्पेसिफिकेशन

एक चाइनीज टिप्सटर ने इस फोन को लेकर बड़ा दावा किया है। जिसमें उसने बताया है कि इस रियलमी के इस फोन में आपको 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। इतनी बड़ी बैटरी होने के बावजूद पता चला है कि रियलमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन की मोटाई करीब 8.5mm हो सकती है। इस फोन को लेकर ये भी दावा किया जा रहा है कि इसमें आपको कर्व्ड डिस्प्ले मिल सकता है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन का होगा। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें आपको Qualcomm Snapdragon8 Gen 4 SoC प्रोसेसर दिया जा सकता है।

Realme GT 7 Pro कैमरा स्पेसिफिकेशन

इस फोन के बारे में बताया जा रहा है कि इस स्मार्टफोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। Realme GT 7 Pro में आपको 50 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। साथ ही इसमें आपको 3x ऑप्टिकल जूम के साथ Sony IMX882 पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर भी मिल सकता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये हो सकती है कि ये फोन में आपको IP68 और IP69 डस्ट और वाटर रेसिस्टेंट रेटिंग मिल सकती है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com